{"_id":"5de96ddc8ebc3e54c20b963f","slug":"kartik-aaryan-reveals-when-his-mom-cried-watching-him-kiss-on-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन को Kiss करता देख रोने लगी थीं मां, कहा- मैं मुंह काला करा रहा हूं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन को Kiss करता देख रोने लगी थीं मां, कहा- मैं मुंह काला करा रहा हूं...
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kartik Aaryan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार्तिक ने बताया है कि उनकी मम्मी उन्हें ऑनस्क्रीन Kiss करते देख रोने लगीं थीं।
2 of 4
Kartik Aaryan
- फोटो : Social Media
कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म प्यार का पंचनामा से की थी। पहली फिल्म से ही वो लोगों की नजरों में आए गए थे। इस फिल्म के निर्देशक ने कार्तिक के सामने Kiss करने की डिमांड रखी थी जिसके लिए एक्टर ने साफ इंकार कर दिया था। हालांकि बाद में निर्देशक कार्तिक को मानने में कामयाब हो गए थे।
3 of 4
Kartik Aaryan
- फोटो : Social Media
फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अपनी को-स्टार नुसरत भरूचा को Kiss किया था। लेकिन जब फिल्म में कार्तिक की मां माला तिवारी ने अपने बेटे को Kiss करते हुए देखा तो वो रोने लगी थीं। इस बात का खुलासा खुद कार्तिक ने एक इंटरव्यू में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kartik aaryan
- फोटो : social media
इस इंटरव्यू में कार्तिक ने कहा था, 'प्यार का पंचनामा फिल्म के दौरान एक लिपलॉक सीन था। मैंने कहा था कि मैं स्क्रीन पर Kiss नहीं कर सकता क्योंकि मेरी नानी और मम्मी बहुत गुस्सा होती हैं। मुझे ऐसे Kiss करता देखे मेरी मम्मी रोई थीं। एक तो मैं पढ़ाई लिखाई छोड़ कर एक्टर बन गया, ऊपर से मैं स्क्रीन पर मुंह काला करा रहा हूं। वो ऐसा नहीं चाहती थीं, मैं भी नहीं चाहता था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।