{"_id":"5de95ee78ebc3e54990b1975","slug":"deepika-padukone-reveled-her-battle-with-depression-and-wrote-a-article","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब डिप्रेशन का शिकार हुई थीं दीपिका पादुकोण, काम करते हुए हो गईं थीं बेहोश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब डिप्रेशन का शिकार हुई थीं दीपिका पादुकोण, काम करते हुए हो गईं थीं बेहोश
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की शुमार दीपिका पादुकोण खुलकर अपनी बात रखती हैं। जब भी वो कैमरे का सामने आती हैं तो उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा ही नजर आता है। लेकिन हाल में दीपिका ने खुलासा किया कि वो डिप्रेशन के दौर से गुजर चुकी हैं और एक समय पर तो वो बेहोश भी हो गई थीं।
2 of 6
deepika padukone
- फोटो : deepika padukone
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दीपिका ने अपने क्लिनिकल डिप्रेशन के बारे में एक ब्लॉग में लिखा, 'मैंने 2014 में इन लक्षणों को अनुभव करना शुरू किया था। फरवरी महीने के बीच में लंबे समय तक काम करने के बाद मैं बेहोश हो गई थी। अगले सुबह जब मैं उठी तो मुझे कुछ भी महसूस नहीं हो रहा था और रोने का मन कर रहा था।'
3 of 6
Deepika Padukone
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर के शिखर पर होने और रणवीर सिंह को डेट करने के समय को याद करते हुए, वह आगे कहती हैं, 'कागज पर, यह मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन समय होना चाहिए था। मेरी 4 यादगार फिल्में रिलीज हुई थीं। मेरा परिवार मुझे सपोर्ट कर रहा था और मैं उस इंसान को डेट कर रही थी जो बाद में मेरा पति बना। मुझे उस तरह का महसूस करने की जरुरत नहीं थी लेकिन मुझे महसूस हुआ। मेरे पास ऐसा करने का कोई कारण नहीं था लेकिन मैंने किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
deepika padukone
- फोटो : deepika padukone
दीपिका ने खुलासा किया कि उस वक्त वह पूरे दिन सोते रहना चाहती थीं क्योंकि वह जागकर रिएलिटी को महसूस नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने लिखा, 'हर समय थका हुआ और उदास महसूस कर रही थी। अगर कोई मुझे खुश करने के लिए खुशी वाले गाने बजाता था तो मुझे और खराब महसूस होता था। हर दिन उठना एक प्रयास की तरह होता था।'
विज्ञापन
5 of 6
Deepika Padukone
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दीपिका ने इस बात का खुलासा किया कि जब उनके माता-पिता मुंबई उनसे मिलने आए थे तो उन्होंने एक्ट्रेस को प्रोफेशनल मदद लेने की सलाह दी थी। दीपिका ने लिखा, 'माता-पिता के रहने तक मैंने खुद को संभाल कर रखा लेकिन जैसी ही कि उन्होंने एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपना बैग पैक किया, मेरे आंसू निकल आए। मेरी मां ने मुझे देखा और पूछा कि क्या कुछ गलत हुआ है? लेकिन मेरे पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे काम पर समस्या हो रही है। तब उन्होंने कहा कि मुझे किसी प्रोफेशनल की जरूरत है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।