{"_id":"5de952bd8ebc3e548349ef0c","slug":"tanushree-dutta-filed-a-petition-before-a-court-on-police-clean-chit-to-nana-pateka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, अदालत में दायर की ये याचिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, अदालत में दायर की ये याचिका
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta nana patekar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में मीटू आंदोलन की शुरुआत करने में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। तनुश्री ने अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत के संबंध में पुलिस द्वारा दायर 'बी समरी' रिपोर्ट का विरोध करते हुए गुरुवार को अदालत के समक्ष एक याचिका दायर की।
2 of 5
Tanushree Dutta, Nana Patekar
- फोटो : social media
तनुश्री दत्ता के वकील ने मुंबई के अंधेरी में एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने अपनी विरोध याचिका दायर की। इस याचिका में मांग की गई है कि जांच अधिकारी के खिलाफ "झूठी रिपोर्ट" दायर करने के लिए अवमानना कार्यवाही शुरू करे और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उसके खिलाफ मामला दर्ज करे।
3 of 5
tanushree dutta
इस याचिका में आरोपी और जांच अधिकारी के नार्को-विश्लेषण की भी मांग की गई है। साथ ही इस याचिका में अदालत से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को इस केस की जांच सौंपने का आग्रह किया गया है। पुलिस को जब आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कोई सबूत नहीं मिलता तो वह अदालत के समक्ष 'बी-समरी' रिपोर्ट पेश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nana Patekar royal enfield
- फोटो : Twitter
पुलिस ने जुलाई में अदालत को बताया था कि उन्हें नाना पाटेकर के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए कोई सबूत नहीं मिला। नाना को क्लीचिट मिलने के बाद तनुश्री के वकील ने उन पर पक्षपात का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस ने कई गवाहों के बयान दर्ज नहीं किए।
विज्ञापन
5 of 5
Tanushree Dutta
- फोटो : amar ujala mumbai
तनुश्री दत्ता ने अक्टूबर 2018 में नाना पाटेकर के खिलाफ 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्ली के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान परेशान करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।