फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: अमिताभ बच्चन लेकर आ रहे ये अनूठा हॉरर शो, आपके मोबाइल पर होगा प्रीमियर

Thu, 05 Dec 2019 11:59 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 05 Dec 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE Amitabh Bachchan will come his new horror audio show
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video

हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की आवाज का जादू आज भी करोड़ों हिंदी प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलता है और अमिताभ बच्चन की इसी आवाज पर दिल आया है एक बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी का, जिसके लिए अमिताभ बच्चन जल्द ही एक खास ऑडियो शो करने जा रहे हैं। अपने ब्लॉग में भले अमिताभ बच्चन ने हाल ही में खुद के रिटायरमेंट की बात की हो लेकिन सूत्र बताते हैं कि उनकी कंपनी सरस्वती पिक्चर्स सिनेमा और टेलीविजन के अलावा मनोरंजन की डिजिटल दुनिया में इन दिनों अमिताभ बच्चन की शख्सीयत के नए आयाम तलाश रही है।

EXCLUSIVE Amitabh Bachchan will come his new horror audio show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन का ऑडियो शो किसी एफएम चैनल या किसी ओटीटी के लिए नहीं है, बल्कि उनकी कंपनी के सूत्र बताते हैं कि ये ऑडियो शो अमिताभ बच्चन ने एक बड़ी विदेशी कंपनी के भारत में जल्द लॉन्च होने वाले ऑडियो ऐप के लिए तैयार किया है। अमिताभ बच्चन का ये ऑडियो शो एक हॉरर शो होगा और इसका साउंड डिजाइन इस तरह से किया गया है कि आंख मूद कर इसे सुनने पर श्रोता खुद को इस शो में प्रसारित होने वाली कहानियों के भीतर पाएंगे। सिनेमा की सराउंड साउंड या 360 डिग्री साउंड वाले प्रभाव के साथ बना ये शो अगले हफ्ते रिलीज होगा।

EXCLUSIVE Amitabh Bachchan will come his new horror audio show
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन अपने करियर में हम कौन हैं, भूतनाथ, भूतनाथ रिटर्न्स और डरना जरूरी है जैसी हॉरर फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन, किसी ऑडियो डिवाइस के लिए उनका ये पहला प्रयोग होगा। इस शो का नाम काली आवाजें रखा गया है और ये शो अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले इस ऑडियो ऐप का सबसे अहम शो होगा। इस ऑडियो ऐप के संचालकों ने भारत की तमाम बड़ी हस्तियों को अपने इस ऐप पर ऑडियो शो पेश करने के लिए अनुबंधित किया है और इनके नामों का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन इस ऐप के अगले हफ्ते मुंबई में प्रस्तावित लॉन्च में कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
EXCLUSIVE Amitabh Bachchan will come his new horror audio show
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मनाली में अपनी अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र का शेड्यूल पूरा किया है। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में दिखेंगे। शाहरुख खान भी इस फिल्म में एक खास रोल बताया जा रहा है। अमिताभ बच्चन इसके बाद अपनी एक और फिल्म चेहरे की शूटिंग यूरोप में पूरी करने जा रहे हैं जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी और क्रिस्टल डिसूजा हैं। पिछली सदी के सबसे बड़े सुपरस्टार घोषित किए गए अमिताभ बच्चन ने उभरते सुपरस्टार आयुष्मान खुराना के साथ भी एक फिल्म पूरी कर ली है। गुलाबो सिताबो नाम की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन बिल्कुल अनोखे रूप में नजर आएंगे।

पढ़ें: टीआरपी में बिग बॉस की वापसी से लेकर शिबानी- फरहान की वायरल तस्वीर तक, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed