फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋचा चड्ढा ने वित्त मंत्री के प्याज पर विवादित बयान का उड़ाया मजाक, लिखा, 'उन्हें केक खाने...'

Thu, 05 Dec 2019 10:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 05 Dec 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadda make fun of Finance Minister Nirmala Sitharaman on Onion prices statement
Richa Chadda, Nirmala Sitharaman - फोटो : amar ujala

देश में प्याज की कीमतों ने आम आदमी के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है। इसकी कीमतों पर अंकुश लगाने के सरकारी प्रयास विफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं बुधवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह इतना लहसुन, प्याज नहीं खाती हैं। वह इस तरह के परिवार से आती हैं जहां ज्यादा प्याज-लहुसन का मतलब नहीं है। उनके इस बयान की राजनेता से लेकर आम जनता तक निंदा कर रही है। 

Richa Chadda make fun of Finance Minister Nirmala Sitharaman on Onion prices statement
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर तंज कसा है। ऋचा चड्ढा ने रवि नायर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए निर्मला सीतारमण के बयान पर लिखा,  'उन्हें केक खाने दीजिए क्योंकि मैं प्याज नहीं खाती हूं'। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट की सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं उनके इस ट्वीट की काफी चर्चा भी हो रही है। ऋचा चड्ढा फिल्मों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। 

Richa Chadda make fun of Finance Minister Nirmala Sitharaman on Onion prices statement
richa chadda - फोटो : file photo

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। ट्विटर पर वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में ऋचा ने बीजेपी सांसद को निशाने पर लिया था। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सदन में जीडीपी को लेकर ऐसा बयान दिया कि जमकर हंगामा हो गया। निशिकांत दुबे ने कहा, 'जीडीपी 1934 में आई, इससे पहले कोई जीडीपी नहीं थी, सिर्फ जीडीपी को बाइबल, रामायण या महाभारत मान लेना सत्य नहीं है और भविष्य में जीडीपी (GDP) का बहुत ज्यादा उपयोग नहीं होगा। जीडीपी से अधिक जरूरी है आम आदमी का स्थाई आर्थिक कल्याण होना जो हो रहा है।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Chadda make fun of Finance Minister Nirmala Sitharaman on Onion prices statement
richa chadda - फोटो : file photo

ऋचा चड्ढा ने निशिकांत दुबे के बयान पर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक बुद्धिमान आदमी ने एक बार कहा... एक वक्त पर हम सबकी मौत हो जाएगी।' ऋचा चड्ढा के इस बयान पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे थे। ऋचा के ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा, 'गजब का ज्ञान है इन महाशय के पास।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'जिंदा रहने के लिए अब बचा ही क्या है।' एक यूजर ने लिखा, 'भविष्य में आपका भी बहुत ज्यादा उपयोग नहीं होने वाला है।'

विज्ञापन
Richa Chadda make fun of Finance Minister Nirmala Sitharaman on Onion prices statement
Richa Chadda - फोटो : file photo

फिल्मों की बात करें तो ऋचा चड्ढा आखिरी बार फिल्म सेक्शन 375 में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ अक्षय खन्ना, जाकिर हुसैन, कुमुद मिश्रा, कुलभूषण खरबंदा और अतुल कुलकर्णी भी नजर आए। फिल्म का निर्देशन मनीष गुप्ता ने किया है। इसकी कहानी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी शख्सियत और एक यौन उत्पीड़न झेल रही पीड़िता के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं वह जल्द अपनी नई वेब सीरीज इनसाइड एज 2 में नजर आएंगी। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: आसिम के साथ धक्का-मुक्की करना सिद्धार्थ को पड़ा भारी, शो के खिलाफ दायर हुई याचिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed