{"_id":"5de9152a8ebc3e54ff6bbbf5","slug":"imdb-star-list-2019-priyanka-disha-hrithik-kiara-salman-akshay-alia-katrina-rakul-preet-shobhita","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं देश के टॉप 10 बॉलीवुड सितारे, सलमान- ऋतिक से आगे निकलीं ये अभिनेत्रियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये हैं देश के टॉप 10 बॉलीवुड सितारे, सलमान- ऋतिक से आगे निकलीं ये अभिनेत्रियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 05 Dec 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रौशन, दिशा पाटनी, अक्षय कुमार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर साल की तरह इस साल भी IMDB की सूची जारी की गई है। इस सूची में ऐसे भारतीय सितारों का नाम हैं जो साल भर आईएमडीबी प्रो स्टार मीटर रैंकिंग में छाए रहे। इस रैंकिंग में कई चौंकाने वाले नाम भी सामने आए हैं। वहीं इस लिस्ट में शाहरुख-सलमान या ऋतिक नहीं बल्कि एक अभिनेत्री हैं।
2 of 6
प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी
- फोटो : Social Media
इस लिस्ट में पहला नंबर प्रियंका चोपड़ा का है। लंबे वक्त तक बॉलीवुड से दूर रहने वालीं प्रियंका ने इस साल फिल्म 'स्काई इज पिंक' से एक बार फिर से बॉलीवुड में एंट्री की। उसके बाद भी प्रियंका ने अक्षय, सलमान जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि प्रियंका पूरे साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छाई रही थीं। प्रियंका के बाद दूसरे दूसरे स्थान पर अभिनेत्री दिशा पाटनी का नाम है। ये नाम भी चौंकाने वाला है। दिशा ने इस साल फिल्म भारत में सलमान की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया था।
3 of 6
ऋतिक रौशन, कियारा आडवानी
- फोटो : Social Media
तीसरे स्थान पर फिल्म वॉर और सुपर 30 फेम ऋतिक रोशन रहे। वॉर इस साल की सबसे अधिक नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी, जबकि सुपर 30 ने भी शानदार कलेक्शन किया था। इसके लिए रितिक चर्चा में भी रहे थे। वहीं चौथे नंबर पर कबीर सिंह की अभिनेत्री कियारा आडवाणी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, सलमान खान
- फोटो : Social Media
इस सूची में अक्षय कुमार और सलमान खान पांचवें और छठवें स्थानों पर रहे हैं। सातवां स्थान मिला अभिनेत्री आलिया भट्ट को। आलिया ने इस साल गली ब्वॉय और कलंक से काफी नाम कमाया। इसलिए वो भी पेज व्यूज के मामले में टॉप 10 में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कटरीना, रकुल प्रीत, शोभिता
- फोटो : Social Media
फिल्म भारत में सलमान के साथ मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कटरीना कैफ आठवें स्थान पर रही हैं। नौवें स्थान पर रकुल प्रीत रहीं। रकुल इस साल दे दे प्यार दे और मरजावां में नजर आईं। दसवें स्थान पर शोभिता धुलिपाला रहीं। शोभिता मेड इन हेवन और बर्ड ऑफ ब्लड वेब सीरीज के लिए चर्चा में रहीं। बार्ड ऑफ ब्लड में वो इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। अब वो द बॉडी में एक बार फिर इमरान के साथ दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।