फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका से वापसी के बाद इस नई फिल्म पर काम शुरू करेंगे ऋषि कपूर, लोगों को अभी से पसंद आने लगा स्वाद

Thu, 05 Dec 2019 09:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 05 Dec 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Actor Rishi Kapoor And Juhi Chawla Will Start Shooting of His Upcoming Film SharmaJi Namkeen
शर्माजी नमकीन की टीम के साथ ऋषि कपूर - फोटो : amar ujala, mumbai

ऋषि कपूर जब से स्वदेश वापस लौटे हैं तब से उनके चाहने वाले उनकी अगली फिल्म का तहेदिल से इंतजार कर रहे हैं। कैंसर से लड़ाई जीतने के बाद खुद ऋषि भी फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए काफी बेकरार हैं। पिछले साल इलाज के लिए विदेश रवाना होने से पहले ऋषि निर्देशक हितेश भाटिया की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अब पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ऋषि अपनी इस अधूरी फिल्म की शूटिंग फिर शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म का नाम 'शर्माजी नमकीन' है जो एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज होगी।

Actor Rishi Kapoor And Juhi Chawla Will Start Shooting of His Upcoming Film SharmaJi Namkeen
rishi kapoor - फोटो : social media

गुरुवार को ट्वीट करते हुए निर्माता रितेश सिधवानी ने फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, 'ऑफ स्क्रीन मीठे, ऑन स्क्रीन नमकीन। जब ऋषि कपूर, जूही चावला, हनी त्रेहान, अभिषेक चौबे और हितेश भाटिया जैसी अविश्वसनीय प्रतिभा एकसाथ आती है तो उत्सुकता सातवें आसमान पर होती है। चलिए 'शर्माजी नमकीन' का सिनेमा में 2020 में स्वागत करते हैं।

Actor Rishi Kapoor And Juhi Chawla Will Start Shooting of His Upcoming Film SharmaJi Namkeen
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि  फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर) के साथ मैकफिन पिक्चर्स (हनी त्रेहान और अभिषेक चौबे) के सहयोग से किया जाएगा और यह फिल्म हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Rishi Kapoor And Juhi Chawla Will Start Shooting of His Upcoming Film SharmaJi Namkeen
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बता दें कि अमेरिका में 11 महीने से भी अधिक समय तक चले कैंसर के इलाज के बाद अब ऋषि पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 10 सितंबर को वापस लौटे ऋषि ने ज्यादातर समय अपने करीबियों और परिवार के साथ बिताया। इसके साथ ही वह अमिताभ बच्चन से लेकर एकता कपूर की दिवाली पार्टियों में भी नजर आए। अब वह फिर एक बार खुद को काम में व्यस्त करना चाहते हैं। 'शर्माजी नमकीन' में ऋषि के साथ ही अभिनेत्री जूही चावला भी नजर आने वाली हैं। गुजरे जमाने में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed