फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन ने कहा: मैं किसी बॉलीवुड कैंप का हिस्सा नहीं हूं, खुद के टैलेंट के दम पर पहुंचा हूं

Sat, 04 Dec 2021 06:22 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 04 Dec 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Kartik aaryan says have reached here with my talent when asked to comment on Dostana
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि वह किसी बॉलीवुड कैंप के हिस्सा नहीं हैं और अपने टैलेंट के दम पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही, जिसमें उनसे दोस्ताना 2 फिल्म से बाहर निकलने पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया था। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म से बाहर किये जाने को लेकर कोई कमेंट करने से इंकार कर दिया। गौरतलब है कि एक्टर कार्तिक आर्यन को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की  फिल्म दोस्ताना 2 में जान्हवी कपूर और लक्ष्य के साथ अभिनय करना था। इस साल की शुरुआत में खबर आई थी कि एक्टर कार्तिक आर्यन अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। 



 

Kartik aaryan says have reached here with my talent when asked to comment on Dostana

एक्टर कार्तिक आर्यन ने कहा कि वह दोस्ताना 2 से बाहर निकलने के बारे में बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, मैं किसी बॉलीवुड कैंप का हिस्सा नहीं हूं। मैं अपने टैलेंट के दम पर यहां पहुंचा हूं, और भविष्य में भी मैं ऐसा ही करूंगा। मैं करण जौहर की फिल्म दोस्ताना पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। 

 

Kartik aaryan says have reached here with my talent when asked to comment on Dostana

गौरतलब है कि करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 की घोषणा 2019 में की गई थी। इस फिल्म की शूटिंग कोविड -19 महामारी के कारण रुक गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik aaryan says have reached here with my talent when asked to comment on Dostana

इसके बाद प्रोडक्शन हाउस को फिल्मांकन फिर से शुरू करना था लेकिन ऐसी खबरें आने लगी थी कि एक्टर कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अनबन चल रही है जिसके कारण एक्टर को इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Kartik aaryan says have reached here with my talent when asked to comment on Dostana

इसे लेकर न ही कार्तिक आर्यन ने कोई प्रतिक्रिया दी और न ही करण जौहर ने इसे लेकर कभी कुछ कहा। हालांकि, धर्मा प्रोडक्शंस ने एक बयान जारी इस फिल्म को फिर से शुरू करने की घोषणा की थी।  हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed