{"_id":"62791db4b2db2f0dac0c68c3","slug":"kartik-aaryan-shakes-leg-with-fans-at-the-world-famous-fountain-area-in-dubai-mall-for-bhool-bhulaiyaa-2-tiltle-track","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 2: 'भूल भुलैया' 2 के टाइटल ट्रैक का फैंस पर चढ़ा खुमार, दुबई में प्रशंसकों संग गाने पर थिरकते दिखे कार्तिक आर्यन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 2: 'भूल भुलैया' 2 के टाइटल ट्रैक का फैंस पर चढ़ा खुमार, दुबई में प्रशंसकों संग गाने पर थिरकते दिखे कार्तिक आर्यन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की लोकप्रिय हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स इस फिल्म का दूसरा भाग रिलीज करने को तैयार है। पार्ट 2 में कार्तिक आर्यन लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। फैंस लंबे समय से इस फिल्म की सीक्वल का इंतजार था, फिलहाल इसी बीच हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज किया था, जो लोगों को बेहद पसंद आया था। कार्तिक आर्यन को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं, ऐसे में वह भी इसके प्रमोशन पर जमकर मेहनत कर रहे हैं। अब कार्तिक आर्यन दुबई में फैंस की जबरदस्त भीड़ के बीच भूल भूलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर थिरकते नजर आए।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुबई में जुटी जबरदस्त भीड़
'भूल भूलैया 2' के टाइटल ट्रैक को देश में तो खूब पसंद किया ही गया। दुबई में भी प्रशंसकों के बीच इसका खुमार देखने को मिला। कार्तिक आर्यन के प्रति लोगों में दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विश्व प्रसिद्ध दुबई फाउंटेन में उनके साथ भूल भुलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर के सिग्नेचर हुक स्टेप करने के लिए जबरदस्त भीड़ इकट्ठा हुई थी। कार्तिक ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्होंने भी खूब मस्ती की।
3 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : Instagram @kartikaaryan
कार्तिक के लुक ने लूटी महफिल
बता दें कि भूल भूलैया 2 के टाइटल ट्रैक की धुन अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया के गाने हरे राम हरे कृष्णा से बिल्कुल मिलती- जुलती ही रखी गई है और बोल भी मिलते-जुलते ही हैं। फिलहाल गाने में कार्तिक के लुक ने भी महफिल लूट ली थी। देश भर में फैंस के बीच उनके लिए क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'भूल भूलैया 2
- फोटो : insta
20 मई को रिलीज होगी 'भूल भूलैया 2
'भूल भुलैया 2' को 20 मई 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। अक्षय कुमार की भूल भुलैया की तरह सीक्वल भी एक फैमिली एंटरटेनर है। इस में कार्तिक आर्यन के अलावा तब्बू और कियारा आडवाणी भी आएंगी। बताया जा रहा है कि पहले पार्ट के मुकाबले सीक्वल में ज्यादा डर देखने को मिलने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।