{"_id":"5de7509c8ebc3e54ee799265","slug":"kartik-aaryan-share-his-struggle-in-bollywood-share-post-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 लोगों के साथ एक फ्लैट में रहते थे कार्तिक आर्यन, बिना ऑडिशन के ही लौटा दिया जाता था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
12 लोगों के साथ एक फ्लैट में रहते थे कार्तिक आर्यन, बिना ऑडिशन के ही लौटा दिया जाता था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
kartik aaryan
- फोटो : social media
Link Copied
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में तेजी से अपने कदम बढ़ा रहे हैं । उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी हैं । अब उनके पास कई ऑफर हैं । कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से की थी । इसके बाद उनकी फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' आई । लेकिन कार्तिक को बड़ा ब्रेक फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद मिला ।
Trending Videos
2 of 7
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक का फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं था । उन्होंने अपना सफर अकेले ही तय किया। उनका ये सफर आसान नहीं था। इस बात का खुलासा कार्तिक ने सोशल मीडिया ब्लॉग 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' में किया है । इस ब्लॉग में कार्तिक आर्यन ने बताया कि कई बार उन्हें स्टूडियो के बाहर से ही बिना ऑडिशन दिये भेज दिया जाता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
Kartik Aaryan
- फोटो : Social Media
कार्तिक आर्यन ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें लिखा गया है, 'मेरा जन्म ग्वालियर में हुआ था । माता-पिता मेडिकल फील्ड में थे और मैं इंजीनियरिंग करने जा रहा था । लेकिन नौंवी कक्षा में, मैंने बाजीगर देखी और मैं जानता था कि मैं स्क्रीन के दूसरी तरफ रहना चाहता हूं ।'
'मुझे अपने माता-पिता के रिएक्शन के बारे में नहीं मालूम था, इसलिए मैंने तय किया कि मैं 12वीं तक ग्वालियर में पढ़ूंगा और कॉलेज के लिए मुंबई जाऊंगा । किस्मत से मुझे नवी मुंबई में कॉलेज मिल गया और मैंने वहां होस्टल में रहना शुरू कर दिया । मेरे पास एक्टिंग लाइन से जुड़े कोई कॉन्टेक्ट्स नहीं थे, इसलिए मैं फेसबुक पर 'एक्टर नीडेड' कीवर्ड्कस टाइप करता था ।'
विज्ञापन
5 of 7
Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
'मैं ऑडिशन के लिए हफ्ते में तीन-चार दिन करीब 6 घंटे के लिए सफर करता था । उस समय मैं स्टूडियो के बाहर से ही रिजेक्ट हो जाता था । इसके बाद भी मुझे आशा थी । जल्द ही मुझे कुछ सैकेंड्स के ऐड मिलने लगे । उस मौके पर मैंने 12 लोगों के साथ अंधेरी में फ्लैट लिया । मेरे पास सीमित पैसे होते थे, इनसे मैं अपना फोटोशूट भी नहीं करवा सकता था । इसलिए मैं एजेंट्स को ग्रुप फोटो में से अपनी तस्वीर क्रॉप करके भेजता था ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।