बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अभिनेता सोशल मीडिया पर एक्टिव भी खूब रहते हैं। हाल ही में कार्तिक को फिल्म 'दोस्ताना 2' से निकाले जाने की खबरें जबरदस्त चर्चा में थीं, जिसके बाद से उन्होंने सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी अख्तियार कर ली थी। ऐसे में उनके फैंस को उनकी चिंता सताने लगी थी। हालांकि, कार्तिक पहले की तरह बिल्कुल बिंदास हैं और नए अवतार में सोशल मीडिया पर दिखाई दिए।
कार्तिक आर्यन का दिखा फनी अंदाज, फोटो शेयर कर फैंस से बोले- सार्वजनिक जगह पर ऐसा मत करना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने फनी अंदाज में एक फोटो सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसके जरिए उन्होंने लोगों से मास्क पहनने की अपील की। फोटो में वो पोज दे रहे हैं, जिसमें उनका मास्क नाक पर न होकर नीचे उतरा हुआ है। इसके साथ कार्तिक ने मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है कि 'भीड़ में ऐसा करने की कोशिश न करें।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग मास्क है जरूरी लिखा।
अब अभिनेता के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले फिल्म 'दोस्ताना 2' को लेकर काफी विवाद हुआ था। धर्मा प्रोडक्शन ने अभिनेता को फिल्म से बाहर कर दिया था, जिसको लेकर प्रोडक्शन हाउस ने ट्वीट भी किया था। बताया गया था कि कुछ कारणों से हमें ये निर्णय लेना पड़ रहा है।
इसके बाद से सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ। अभिनेत्री कंगना रणौत भी कार्तिक के समर्थन में आ गई थीं। इसके बाद से अभिनेता सोशल मीडिया से दूर ही थे। इस मामले में कार्तिक ने अभी तक अपना पक्ष नहीं रखा है।
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'धमाका' इसी साल रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा कार्तिक 'भूल भुलैया 2' में भी काम करने जा रहे हैं। उनके पास करण जौहर की भी एक फिल्म मौजूद है, जहां एक्टर को क्रिकेटर का रोल ऑफर हुआ है।