{"_id":"658ae7293296287e83062c53","slug":"kartik-aaryan-to-romance-animal-fame-triptii-dimri-in-anurag-basu-film-aashiqui-3-know-here-details-2023-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aashiqui 3: 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी तृप्ति डिमरी! 2024 में रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aashiqui 3: 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी तृप्ति डिमरी! 2024 में रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। कार्तिक अपनी फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कार्तिक के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में कार्तिक आर्यन ने भूषण कुमार और अनुराग बसु के साथ आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'आशिकी 3' के लिए हाथ मिलाया था। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह लगातार खबरों में बनी हुई है। फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि फिल्म में कार्तिक के साथ कौन सी अभिनेत्री आशिकी फरमाते हुए नजर आएंगी।
2 of 5
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 को लेकर खबर आ रही है कि इस फिल्म में उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, निर्माताओं ने कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में आशिकी फरमाने के लिए तृप्ति को चुना है। एनिमल की सफलता के बाद तृप्ति डिमरी नेशनल क्रश बन चुकी हैं। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में तृप्ति के बोल्ड सीन खूब सुर्खियों में छाए रहे। फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद तृप्ति लगातार खबरों में बनी हुई हैं।
आशिकी 3 के मेकर्स को लगता है कि कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर आग लगा देगी। फिल्म में कार्तिक के अपोजिट किस अभिनेत्री को साइन किया जाए, इसपर लंबे वक्त से विचार किया जा रहा है। आखिरकार, अब मेकर्स ने आशिकी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'आशिकी 3' के लिए तृप्ति डिमरी को मुख्य अभिनेत्री के रूप में पर्दे पर लाना तय कर लिया है। फिल्म के बाकि कलाकारों का चुनाव भी जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प बात यह है कि भूल भुलैया के बाद कार्तिक आर्यन की यह दूसरी फ्रेंचाइजी फिल्म होगी। कार्तिक आशिकी 3 को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेताओं में शुमार हैं। वह बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। कार्तिक 'आशिकी 3' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला
सितंबर में कार्तिक ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर एलान किया था कि वह आशिकी 3 में मुख्य अभिनेता होंगे। 'आशिकी 2', 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।