फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना की इस बात को सुनते ही कार्तिक आर्यन ने छू लिए उनके पैर, वीडियो हो गया वायरल

Thu, 05 Mar 2020 08:39 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 05 Mar 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
kartik aaryan touch feet to katrina kaif at iifa 2020 press conference
katrina kaif kartik aaryan - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उभरते सितारे हैं । चंद फिल्मों से ही उन्होंने टॉप कलाकारों में अपनी जगह बना ली है । बुधवार को कार्तिक मुंबई में हुई आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे । यहां उन्होंने एक बार फिर अपने दिलचस्प मिजाज से फैंस और मीडिया का दिल जीत लिया । इस कॉन्फ्रेंस में कटरीना कैफ भी पहुंची थीं । यहां कटरीना और कार्तिक के बीच जो कुछ हुआ उसे देख सभी हैरान रह गए । 


 

kartik aaryan touch feet to katrina kaif at iifa 2020 press conference
katrina kaif kartik aaryan - फोटो : social media
दरअसल, आइफा आयोजकों ने अवॉर्ड सेरेमनी की जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस रखी थी, जिसमें कटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन और दीया मिर्जा शामिल हुई थीं। कार्तिक इवेंट में थोड़ा देर से पहुंचे। जब प्रेस कांफ्रेंस शुरू हुई तो कटरीना ने मजाक करते हुए कहा कि कार्तिक सबसे पहले आप लोगों से देरी के लिए माफी मांगना चाहते हैं। 

 

kartik aaryan touch feet to katrina kaif at iifa 2020 press conference
katrina kaif kartik aaryan - फोटो : social media

इस पर कार्तिक ने देर नहीं की और झुककर कटरीना के पैर छू लिए । साथ ही कान पकड़ उठक-बैठक भी कर डाली । इसके बाद उन्होंने माफी मांगी । कार्तिक बोले- कल रणवीर ने सबके पैर छुए थे। आज मैं आपके पैर छू लेता हूं। कार्तिक प्रेस कांफ्रेंस में हाथ में पट्टी बांध स्लिंग लगाकर पहुंचे थे। कार्तिक के हाथ में चोट लगी हुई इै ।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

At #iifa2020 #SiddharthKannan #KartikAaryan #katrinakaif

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik aaryan touch feet to katrina kaif at iifa 2020 press conference
katrina kaif - फोटो : instagram
बता दें कि सोमवार को सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज हुआ था । इस दौरान रणवीर ने अक्षय कुमार और अजय देवगन के पैर छुए थे । रणवीर भी ट्रेलर लॉन्च में देरी से पहुंचे थे । रणवीर का भी पैर छूते वीडियो बहुत वायरल हुआ था । इस ईवेंट में कटरीना भी मौजूद थीं लेकिन रणवीर ने उनके पैर नहीं छुए थे । 

 

विज्ञापन
kartik aaryan touch feet to katrina kaif at iifa 2020 press conference
katrina kaif - फोटो : instagram

जब देरी से आने को लेकर अक्षय और अजय ने स्टेज पर रणवीर की खिंचाई की तो उन्होंने तुरंत पैर छूकर सभी से माफी मांग ली थी। हालांकि उस वक्त उन्होंने कटरीना को नजरअंदाज कर दिया था। यहां कार्तिक ने रणवीर की कमी पूरी कर दी। ईवेंट में कार्तिक और कटरीना ने लव आज कल के गाने पर डांस भी किया ।

रश्मि देसाई ही नहीं ये पांच अभिनेत्रियां भी कर चुकी हैं कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed