फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आइफा के नामांकन का एलान और सैफ-अजय देवगन के झगड़े की खबरों पर काजोल का बयान, पांच खबरें

Thu, 05 Mar 2020 12:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 05 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
IIFA Awards 2020 Nominations Announced and Kajol On Fight With Saif Ali Khan entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

इस साल के आइफा पुरस्कारों के नामांकन का एलान हो गया है। यहां मुंबई में बुधवार को इन नामांकनों के एलान के दौरान कार्तिक आर्यन और कटरीना कैफ ने स्टेज पर जमकर मस्ती की। वैसे तो कैटरीना का नाम इन दिनों सलमान के अलावा विकी कौशल के साथ खूब जोड़ा जा रहा है लेकिन बुआ के हाथ के पराठे खिलाने की कैटरीना की फरमाइश कार्तिक ने स्वीकार कर ली है।



आइफा पुरस्कारों के नामांकन में गली ब्वॉय का जलवा, इसलिए कार्तिक की बुआ के घर इंदौर जाएंगी कटरीना

IIFA Awards 2020 Nominations Announced and Kajol On Fight With Saif Ali Khan entertainment news
बोनी कपूर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फागुन महीने की दशमी को दो साल पहले भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी का निधन हुआ था। बुधवार को हिंदू कैलेंडर की तिथि के हिसाब से उनके पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के घर पर पूजा कर उन्हें याद किया। इस दौरान दक्षिण भारतीय सिनेमा के सितारे अजित खासतौर पर उनके साथ रहे।

श्रीदेवी के घर पहुंच बोनी कपूर ने की बरसी की पूजा, जिनके घर हुई थी शादी वे भी आए यादें सजोने

IIFA Awards 2020 Nominations Announced and Kajol On Fight With Saif Ali Khan entertainment news
Kajol - फोटो : Social Media

अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर में सैफ अली खान ने उदय भान राठौड़ का किरदार निभाया था। उनके रोल की बहुत तारीफ हुई थी लेकिन सैफ के एक बयान ने इस फिल्म को लेकर विवाद पैदा कर दिया था। सैफ ने कहा था कि तानाजी में इतिहास की गलत व्याख्या की गई है। इसके बाद खबरें आईं कि अजय और सैफ के बीच विवाद हो गया है। अब दोनों के बीच विवाद की खबरों पर अजय देवगन की पत्नी और अभिनेत्री काजोल का जवाब आया है।

सैफ और अजय देवगन के झगड़े की खबरों पर काजोल का बयान, बोलीं- वो बोलते रहते हैं, बोलते रहते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
IIFA Awards 2020 Nominations Announced and Kajol On Fight With Saif Ali Khan entertainment news
Randeep Hooda - फोटो : Social Media

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर ही रखते हैं। लेकिन वो मणिपुरी एक्ट्रेस और मॉडल लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं ये बात तो सभी जानते हैं। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। बताया जा रहा है कि रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। और, जल्द ही वो अपनी गर्लफ्रेंड को अपने माता-पिता से मिलवाने वाले हैं।

गर्लफ्रेंड संग शादी को तैयार हैं रणदीप हुड्डा, माता-पिता से मिलवाने की कर रहे तैयारी!

विज्ञापन
IIFA Awards 2020 Nominations Announced and Kajol On Fight With Saif Ali Khan entertainment news
Saurabh Shukla - फोटो : Social Media

सौरभ शुक्ला हिंदी फिल्म जगत के उन कलाकारों में हैं जो प्रत्येक जॉनर की फिल्म में फिट बैठने की काबिलियत रखते हैं। फिल्म चाहें कॉमेडी से भरपूर हो या फिर क्रिमिनल ड्रामा, सौरभ शुक्ला अपने अभिनय से वाह-वाही बटोर ही लेते हैं। 5 मार्च 1963 को गोरखपुर में जन्मे सौरभ शुक्ला फिल्मों के साथ ही टीवी और थियेटर अभिनेता के साथ ही निर्देशक के तौर पर भी मशहूर हैं। 26 वर्ष पूर्व फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से करियर की शुरुआत करने वाले सौरभ शुक्ला लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं। 

इन 10 किरदारों ने सिनेमा के "कल्लू मामा" का सजाया करिश्मा, जज के रोल में लूट ली महफिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed