{"_id":"5e5f8a038ebc3eebb77cc85b","slug":"rhea-kapoor-birthday-here-know-about-some-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाइमलाइट से दूर रहती हैं अनिल कपूर की दूसरी बेटी, संभालती हैं करोड़ों की संपत्ति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लाइमलाइट से दूर रहती हैं अनिल कपूर की दूसरी बेटी, संभालती हैं करोड़ों की संपत्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
rhea kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म प्रोड्यूसर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर पांच मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं। मुंबई के चेम्बूर में जन्मीं रिया कपूर ने अब तक कई फिल्मों का निर्माण किया है। इसके अलावा रिया फैशन स्टाइलिस्ट हैं और वो बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर अपना एक ब्रांड भी चलाती हैं। रिया के 33वें जन्मदिन पर चलिए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
sonam, rhea
- फोटो : twitter
रिया कपूर ने न्यूयॉर्क से अपनी पढ़ाई की। उन्होंने 'ड्रामेटिक लिट्रेचर' से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वो फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में आ गईं। रिया ने साल 2010 में फिल्म 'आयशा' बनाई थी। फिल्म में सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा थी। फिल्म में अभय देओल, साइरस साहूकार, इरा दुबे और अरुणोदय सिंह अहम किरदारों में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
3 of 6
sonam kapoor, rhea kapoor
- फोटो : social media
रिया की दूसरी फिल्म 'खूबसूरत' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें सोनम कपूर और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी हालांकि ये फिल्म रिया के करियर के लिए फायदेमंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वीरे दी वेडिंग
रिया ने अगली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' प्रोड्यूस की। फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के काम की काफी तारीफ हुई। बोल्ड कंटेंट की वजह से फिल्म विवादों में भी घिरी रही। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
करण बूलानी के साथ रिया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया कपूर लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी को डेट कर रही हैं। दोनों अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर को भी करण पसंद हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि रिया इस साल शादी कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।