{"_id":"5e5f9c328ebc3eeadc7f3c23","slug":"baahubali-2-actor-nassar-birthday-he-played-the-role-of-bijjaldev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली' के बिज्जलदेव कभी करते थे सिक्योरिटी गार्ड का काम, जन्मदिन पर जानें कुछ अनसुनी बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली' के बिज्जलदेव कभी करते थे सिक्योरिटी गार्ड का काम, जन्मदिन पर जानें कुछ अनसुनी बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
nassar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'बाहुबली' में हर एक किरदार अपने आप में नायाब था । सभी कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया और तारीफें लूटीं । आज हम आपको बाहुबली के उस एक किरदार के बारे में बताते हैं जिसने विकलांग का रोल निभाकर भी फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी का सबूत दिया । ये किरदार था भल्लालदेव के पिता बिज्जलदेव का । जिसे अभिनेता नास्सर ने निभाया था ।
2 of 6
nassar
लोगों ने बिज्जलदेव के रोल को भी खूब पसंद किया था। बिज्जलदेव के किरदार ने फिल्म में सबसे बड़ा ट्विस्ट पैदा किया था। आज नास्सर का जन्मदिन है और इस मौके पर आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो यकीनन आप पहले से नहीं जानते होंगे...
3 of 6
'बाहुबली 2' में नसर
बिज्जलदेव का किरदार निभाने वाले नास्सर का पूरा नाम एम. नास्सर है। ये दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता, गायक और निर्देशक हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में अब तक लगभग 200 फिल्मों में काम किया है। लेकिन नास्सर को सबसे ज्यादा पहचान बाहुबली में बिज्जलदेव के बाद मिली। इस फिल्म के बाद उन्हें पूरा देश जान गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
'बाहुबली 2' में नसर
नास्सर का जन्म 5 मार्च 1958 को मद्रास स्टेट के चेनगलापट्टू (अब तमिलनाडु) में हुआ था। आज हर कोई नास्सर की तारीफों के पुल बांधता है। कई लोग नास्सर की तरह बनना भी चाहते हैं। लेकिन नास्सर को भी ये सब आसानी से नहीं मिला है। इसके लिए उन्होंने जीवन में काफी संघर्ष किया है।
विज्ञापन
5 of 6
नसर
अपने शुरुआती दिनों में नास्सर को कठिनाइयों से होकर गुजरना पड़ा था। एक समय ऐसा भी था जब छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए नास्सर को एक फाइव स्टार होटल में वेटर का काम भी करना पड़ा था। केवल यही नहीं उन्होंने शुरुआत में सिक्योरिटी गार्ड की भी नौकरी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।