लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने लगे हैं। ये सितारे अपने फैंस के लिए अक्सर वीडियो और तस्वीरें भी साझा करते रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों का जवाब भी देते रहते हैं, लेकिन अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों बेहद खास वजह से चर्चा में हैं।
लॉकडाउन के बीच शादी की सालगिरह नहीं मना पाया फैन, कार्तिक आर्यन ने ऐसे बधाई देकर दिन को बनाया खास
दरअसल कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपने एक फैन को उसकी शादी की सालगिरह की बधाई दी है। जी हां, अभिनेता ने फैन को ये बधाई ट्विटर पर दी है। कार्तिक आर्यन के इस फैन का नाम विकास पी तिवारी है। विकास ने ट्विटर पर कार्तिक आर्यन को टैग करते हुए बताया कि उनकी शादी की पहली सालगिरह है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से उसकी पत्नी के सारे प्लान रद्द हो गए हैं।
विकास पी तिवारी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सर आज हमारी पहली शादी की सालगिरह है, लेकिन, लॉकडाउन के चलते हमने जो भी प्लान्स बनाए थे, वह सभी रद्द हो गए, जिसके कारण मेरी पत्नी निरुपमा काफी दुखी है। वह आपकी काफी बड़ी फैन है, आपकी तरफ से एक रिप्लाई उसका दिन बना देगा, धन्यवाद सर।' फैन के इस अनुरोध के बाद कार्तिक आर्यन ने बेहद खास अंदाज में फैन और उनकी पत्नी को सालगिरह की बधाई दी।
Happy Marriage Anniversary ❤️ Lots of love !! And Nirupama ji n u are doing great staying home.... Follow Rules!! This is the best we can do ❤️ https://t.co/5j14kPQbq1
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) April 23, 2020
कार्तिक आर्यन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आप दोनों को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। बहुत-बहुत प्यार, निरूपमा जी और आप घर पर रहकर काफी अच्छा कर रहे हैं। नियमों का पालन करिए, यह सबसे बेहतर चीज है जो हम कर सकते हैं।' सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं लॉकडाउन के बीच कार्तिक आर्यन अपने अलग-अलग वीडियो बनाकर फैंस और लोगों की लॉकडाउन ना तोड़ने और घर में रहने की अपील कर रहे हैं।
पढ़ें: पालघर हिंसा में मारे गए ड्राइवर के परिवार की मदद के लिए आगे आईं रवीना टंडन, लोगों से की ये खास अपील
