सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में वरुण धवन ने ऐसे मनाया जन्मदिन, सितारों ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 24 Apr 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan celebrated birthday with his family amid the lockdown
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने लॉकडाउन के बीच परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ बॉलीवुड सितारों ने भी अभिनेता को बधाई दी। वहीं सोशल मीडिया पर वरुण धवन की केक के साथ तस्वीर भी वायरल हो रही है।

Trending Videos
Varun Dhawan celebrated birthday with his family amid the lockdown
Varun Dhawan - फोटो : Instagram

वरुण धवन ने इस खास दिन को लॉकडाउन की वजह से सिर्फ अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं वरुण ने रात में ही बर्थडे पर केक कट किया और इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी तस्वीर अपने फैंस के साथ साझा की। वहीं सोशल मीडिया पर भी करण जौहर से लेकर नोरा फतेही तक कई सितारों ने अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan celebrated birthday with his family amid the lockdown
varun dhawan - फोटो : social media

बता दें कि वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वरुण अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं और उनकी तस्वीरों-वीडियोज को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। वरुण अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपने डांस से भी फैंस का दिल लूट लेते हैं। वहीं वरुण धवन अपनी शानदार बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं।

Varun Dhawan celebrated birthday with his family amid the lockdown
वरुण धवन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बात वरुण धवन के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेता ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद अभिनेता ने एक के बाद एक कई फिल्मों में अपना हुनर दिखाया। वहीं वरुण धवन जल्दी ही फिल्म कुली नंबर वन और मिस्टर लेले में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Varun Dhawan celebrated birthday with his family amid the lockdown
Varun Dhawan and Natasha Dalal

बात वरुण धवन की निजी जिंदगी की करें तो वरुण धवन, नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं कई बार दोनों की शादी को लेकर भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन हर बार वो सिर्फ अफवाह साबित हुई हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से फिर से ऐसा सुनने को मिल रहा है कि दिसंबर में वरुण और नताशा शादी कर लेंगे। खैर इस बात की  आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed