{"_id":"629126bbb68cc15b0358dbfd","slug":"kartikaaryan-spends-time-with-children-in-pune-while-promoting-his-family-entertainer-bhool-bhulaiyaa2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: 'भूल भुलैया 2' को प्रमोट करने पुणे पहुंचे कार्तिक आर्यन, स्कूल के बच्चों संग की जमकर मस्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: 'भूल भुलैया 2' को प्रमोट करने पुणे पहुंचे कार्तिक आर्यन, स्कूल के बच्चों संग की जमकर मस्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 28 May 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही शानदार ओपनिंग की और दूसरा वीकएंड आते-आते यह सौ करोड़ी क्लब के करीब पहुंच चुकी है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने सातवें दिन 92.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है लेकिन अभिनेता कार्तिक आर्यन इसे और भी ज्यादा सफल बनाने के लिए अब भी जमकर मेहनत कर रहे हैं और फैंस के बीच जाकर अपनी फिल्म को देखने की अपील कर रहे हैं। अब इसी क्रम में वह मुंबई के पुणे पहुंचे जहां उन्होंने स्कूली बच्चों संग जमकर मस्ती की।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक अपनी फिल्म भूल भुलैया को प्रशंसकों के बीच जाकर प्रमोट कर रहे हैं, जहां उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। वह किसी बड़े सेलिब्रिटी स्टार के इतर उनके व्यवहार में जमीन से जुड़े व्यक्ति की झलक देखने को मिल रही है। पुणे में प्रमोशन की करने के दौरान की तस्वीरों और वीडियो में कार्तिक को बच्चों के बीच काफी खुश देखा जा सकता है। वहीं बच्चे भी उन्हें खूब चीयर कर रहे हैं।
3 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन की पहले की कई फिल्में तो हिट थी हैं लेकिन भूल भुलैया 2 से वह एक स्टार के तौर पर खूब चमके हैं। फिल्म को तो दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल ही रहा है, साथ ही कार्तिक की लोकप्रियता में भी चार चांद लग गए हैं। फिल्म में रुह बाबा बनकर तो कार्तिक ने खूब वाहवाही बटोरी ही है साथ ही अब वह अपने प्रशंसकों के और भी करीब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बीते हफ्ते 20 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म में कियारा आडवाणी, दिग्गज एक्ट्रेस तब्बू, संजय मिश्रा, अश्वनी कलसेकर जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुरानी स्टार कास्ट से अभिनेता राजपाल यादव ने एक बार फिर सबको खूब हंसाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।