करवा चौथ का व्रत हर सुहागन महिला की जिंदगी में काफी अहमियत रखता है। भारत में लाखों महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को पूरे मन और श्रद्धा के साथ रखती हैं। बॉलीवुड में भी इस खास दिन की चमक देखने को मिलती है। कई अभिनेत्रियां इस दिन अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। इस मामले में अभिनेता भी पीछे नहीं रहते। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जो इस दिन व्रत ना रखकर किसी और तरह करवा चौथ का दिन खास मनाती हैं। हालांकि कुछ अभिनेत्रियां व्रत ना रखने की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं।
Karva Chauth 2022: दीपिका से करीना तक, करवा चौथ का व्रत नहीं रखतीं ये हसीनाएं, कुछ तो हो चुकी हैं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की पत्नी हैं और सिंधी परिवार की बहू हैं। सिंधी समाज में इस त्योहार को बहुत धूमधाम के साथ बनाया जाता है लेकिन दीपिका इस व्रत को नहीं रखती हैं । दीपिका का मानना है कि आपस में प्यार बनाए रखने के लिए व्रत रखने से ज्यादा एक दूसरे का साथ देना ज्यादा जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें:- Karwa Chauth 2022: रणवीर से आयुष्मान तक, अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं ये सितारे
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने साल 1980 में धर्मेंद्र से शादी रचाई थी। धर्मेंद्र पंजाबी परिवार से तालुक रखते हैं और पंजाबियों में इस त्योहार का काफी महत्व है लेकिन शादी के 40 साल से भी हो जाने के बाद भी हेमा यह व्रत नहीं रखती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि प्यार दिल में होता है।
यह भी पढ़ें:- Karwa chauth 2022: जब श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी यह डिमांड, इसके बाद किया था चांद का दीदार
ट्विंकल खन्ना
इस लिस्ट मे ट्विंकल खन्ना का नाम भी शामिल है। ट्विंकल और अक्षय कुमार की शादी को 21 साल हो गए हैं और अभिनेत्री का मानना है कि किसी एक के भूखे रहने से दूसरे की उम्र नहीं लंबी हो सकती है। हालांकि, अभिनेत्री इसके लिए ट्रोल भी हो चुकी हैं। ट्विंकल ने एक बार ट्वीट किया था कि लोग 40 साल की उम्र में भी दूसरी शादी करने से नहीं डरते। जब पूरी जिंदगी हमें किसी के साथ रहना ही नहीं है तो लंबी उम्र की कामना करना बेकार है। इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था, जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए ये बयान दिया था।
करीना कपूर
करीना कपूर खानदान की बेटी और पटौदी परिवार की बहू हैं। उनकी और सैफ की शादी को 10 साल हो गए हैं। करीना ने कभी भी करवा चौथ का व्रत नही रखा है। करीना का मानना है कि पति के लिए प्यार जाहिर करने के लिए व्रत की जरूरत नहीं है।