फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karva Chauth 2022: आदिल दुर्रानी के नाम की मेहंदी रचा खूब इठलाईं राखी सावंत, वीडियो में दिखा रोमांटिक अंदाज

Thu, 13 Oct 2022 06:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 13 Oct 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Rakhi Sawant celebrates festival with boyfriend adil durrani flaunts her mehndi in video
राखी सावंत ने लगाई आदिल के नाम की मेहंदी - फोटो : social media

आज यानी 13 अक्तूबर को पूरे देश में करवा चौथ का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार की रौनक बी-टाउन में भी देखने को मिल रही है। जहां कुछ अभिनेत्रियां हमेशा की तरह अपने पतियों के लिए व्रत रखने जा रही हैं, वहीं बहुत सी एक्ट्रेस इस बार पहली बार अपने जीवन साथी के लिए यह उपवास रखेंगी। लेकिन कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जो अपने बॉयफ्रेंड्स के लिए इस व्रत को रखने जा रही हैं। इन्हीं में से एक राखी सावंत भी हैं। राखी ने भी करवा चौथ पर अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के नाम की मेहंदी लगाई है, जिसे वह बड़े शौंक से फ्लॉन्ट कर रही हैं। अभिनेत्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Karwa Chauth 2022 Rakhi Sawant celebrates festival with boyfriend adil durrani flaunts her mehndi in video
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : social media

दरअसल, आज के दिन के लिए आम से लेकर खास तक सभी औरतें पूरे जोशों खरोश से तैयारियां करती हैं। वह अपने पतियों के लिए सोलह श्रंगार कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी इस प्रथा को बड़े ही चाव से मनाती हैं। इन्हीं में राखी सावंत का नाम भी शामिल हैं। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी मुंबई एयरपोर्ट पर बॉयफ्रेंड आदिल के हाथों में हाथ डाल उनके नाम की महंदी फ्लॉट करती नजर आईं। वायरल होती वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट पर राखी सावंत व्हाइट कलर का सूट पहने स्पॉट हुई। हमेशा की तरह आदिल के लिए अपना प्यार जताते हुई राखी के इस में सबका ध्यान जिस चीज ने सबसे ज्यादा खींचा वह उनके हाथ में लगी महंदी थी। 
For Your Eyes Only: ओटीटी पर बनेगी प्रतीक गांधी और कृतिका कामरा की जोड़ी, फॉर योर आइज ओनली में साथ नजर आएंगे सितारे

Karwa Chauth 2022 Rakhi Sawant celebrates festival with boyfriend adil durrani flaunts her mehndi in video
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : social media

हमेशा की राखी सावंत वीडियो में आदिल दुर्रानी के साथ रोमांस करती हुई दिख रही हैं। आधिल भी अपनी राखी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी आदिल को कभी गले लगा रही हैं तो कभी अपने दुपट्टे में से आदिल को झांकते हुए दिख रही हैं। दरअसल, राखी एयपोर्ट पर बिल्कुल उसी तरह कर रही थीं, जिस तरह सुहागिन महिलाएं करवा चौथ की पूजा के दौरान छन्नी से पति को देखती हैं। राखी सावंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए लिखा,' सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं। आपकी और आपके साथी की लंबी और खुशहाल शादी हो!'
'फिल्म के फ्लॉप होने की पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं', 'आचार्य' के बॉक्स ऑफिस फेलियर पर बोले चिरंजीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Rakhi Sawant celebrates festival with boyfriend adil durrani flaunts her mehndi in video
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी का सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब

राखी सावंत अपने पूर्व पति रितेश से अलग होने के बाद से ही आदिल दुर्रानी को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते और रोमांस करते नजर आते हैं। आपकों बता दें, आदिल दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं, जिनके साथ राखी आए दिन दुबई जाती रहती हैं। राखी के इस वीडियो को देखकर साफ पता लग रहा है कि इस बार अभिनेत्री ने आदिल के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है।
Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने सरेआम कर दिया सौंदर्या को किस, भड़क उठे गौतम विग

View this post on Instagram

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed