{"_id":"5ca72ccebdec2207143e9df0","slug":"kasautii-zindagii-kay-2-actress-pooja-banerjee-reaction-on-liplock-video-viral-with-parth-samthaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनस्क्रीन भाई के साथ लिपलॉक पर पूजा बनर्जी ने बताया, क्यों उठाया ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑनस्क्रीन भाई के साथ लिपलॉक पर पूजा बनर्जी ने बताया, क्यों उठाया ये कदम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 05 Apr 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Parth Samthaan and Pooja Banerjee
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कसौटी जिंदगी के 2' के एक्टर पार्थ सामथान और एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अपने लिपलॉप वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में इन दोनों का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो लिपलॉक करते हुए दिखाई दिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब इस पर पूजा बनर्जी ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
Trending Videos
Parth Samthaan and Pooja Banerjee
- फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, पूजा बनर्जी ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'मुझे पता था कि लोग मेरे इस लिपलॉप सीन को देखकर हैरान हो जाएंगे। स्क्रीन पर मेरा ये पहला किसिंग सीन है। पार्थ और मैं कसौटी में भाई-बहन हैं, असल जिंदगी में नहीं। आखिरकार हम दोनों एक्टर्स हैं और हमें अपने किरदार के अनुसार ढलना होता है। अपना बेस्ट से बेस्ट देना होता है और अपने काम के साथ ईमानदारी करके मुझे खुशी मिलती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Parth Samthaan and Pooja Banerjee,
- फोटो : instagram
पूजा बनर्जी ने आगे कहा 'मेरा और पार्थ का बहुत ही अच्छा बॉन्ड है, मैं लोगों की आलोचना को पॉजिटिव तरह से लूंगी। लोग हमारे बारे में बात तभी करते रहे हैं जब हमें गंभीरता से ले रहे होते हैं। एक एक्टर के लिए ये बहुत बड़ी बात है। फैंस को समझना चाहिए कि हम असल में भाई-बहन नहीं है।' पता हो कि पार्थ और पूजा बनर्जी 'कसौटी जिंदगी के 2' में भाई बहन की भूमिका निभाते हैं।
Parth Samthaan and Pooja Banerjee,
- फोटो : instagram
दरअसल, लीपलॉप का यह वीडियो इन दोनों के दूसरे शो का है जिसका नाम 'कहने को हमसफर हैं 2' है। इस वेब सीरीज में पूजा बनर्जी बानी का किरदार निभा रही हैं तो वहीं पार्थ फैजल का। वीडियो में इन दोनों का सीन महज कुछ सेकेंड का है जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स बानी के स्पेशल ट्रैक की डिमांड भी करने लगे।
विज्ञापन
Pooja Banerjee
- फोटो : file photo
'कहने को हमसफर है' का यह दूसरा सीजन है। इस वेब सीरीज में मोना सिंह, रोनित रॉय, गुरदीप कोहली और नीना गुप्ता भी हैं। इस शो की कहानी रिश्तों के बीच सही और गलत की उधेड़-बुन की है। पार्थ और पूजा का यह वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।

कमेंट
कमेंट X