{"_id":"605041abcec2d66cbe2a9e2c","slug":"kasautii-zindagii-kay-2-fame-actress-ariah-agarwal-tests-positive-for-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कसौटी जिंदगी के-2: लीड एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, सूंघने की क्षमता हुई खत्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कसौटी जिंदगी के-2: लीड एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, सूंघने की क्षमता हुई खत्म
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एरिया अग्रवाल
- फोटो : instagram/itisariah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र सहित देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोविड 19 से संक्रमित पाए गए हैं। अब टीवी की मशहूर अभिनेत्री एरिया अग्रवाल (Ariah Agarwal) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है।
2 of 5
एरिया अग्रवाल
- फोटो : instagram/itisariah
कसौटी जिदंगी के 2 और प्रेम बंधन सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री एरिया अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। एक वेबसाइट से बात करते हए एरिया ने कहा कि 'मुझे हल्का बुखार था हालांकि मुझमें कोई अन्य लक्षण नहीं थे। मैंने कल एक टेस्ट कराया जो कि पॉजिटिव आया है। मैं सभी आयु वर्ग के, जिनमें बुजुर्ग और युवा हैं, उनके साथ शूटिंग कर रही हूं। जब आप इस तरह के मिश्रित वातावरण में काम कर रहे हों तो यह बिल्कुल ठीक नहीं है कि आप अपना ख्याल ना रखें।'
3 of 5
एरिया अग्रवाल
- फोटो : instagram/itisariah
कोरोना होने के बाद अभिनेत्री ने बताया कि पिछले कुछ घंटों में उन्होंने सूंघने की क्षमता खो दी है। वह कहती हैं कि 'मैं खुद को कमजोर महसूस कर रही हूं और अपनी सूंघने की क्षमता खो चुकी हैं। कुछ भी सूंघ नहीं पाना थोड़ा अजीब है। मैंने अपने कमरे में खुद को अलग कर लिया है। मैं विटामिन सी, जिंक और भांप ले रही हूं। साथ ही आराम कर रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एरिया अग्रवाल
- फोटो : instagram/itisariah
एरिया इस वक्त डिजिटल माध्यम से अपने प्रियजनों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं अपने प्रियजनों से डिजिटल रूप से जुड़ी हुई हूं जो मुझे प्यार का एहसास करा रहे हैं। कुछ दोस्ती मजबूत हो रही है। मेरे पास अपने दोस्तों के साथ चैट करने का समय है।'
विज्ञापन
5 of 5
एरिया अग्रवाल
- फोटो : instagram/itisariah
एरिया कहती हैं कि 'हालांकि मजबूर होकर, मैं इस ब्रेक का इस्तेमाल आराम करने के लिए कर रही हूं। भले ही मैं सेट पर वापस जाना चाहती हूं लेकिन मैं इस समय को अपने जीवन को शांत करने में उपयोग करना चाहती हूं।' एरिया आगे कहती हैं कि 'जब आप कोविड 19 से संक्रमित हो जाते हैं तब आपके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। मैं सभी से यह निवेदन करती हूं अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।‘
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।