फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: अमिताभ-बोमन के साथ अनुपम खेर ने साझा की तस्वीरें, लिखा- कुछ चीजें तब तक असंभव लगती हैं जब तक...

Tue, 13 Sep 2022 03:39 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 13 Sep 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
Kashmir Files Actor Anupam Kher Shared Photo With Uunchai co-stars Amitabh Bachchan Boman Irani on instagram
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं। वह अक्सर अपनी आगामी फिल्म और अपने विचारों के बारे में अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'ऊंचाई' के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए एक मजेदार पोस्ट किया है। 

Kashmir Files Actor Anupam Kher Shared Photo With Uunchai co-stars Amitabh Bachchan Boman Irani on instagram
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर द्वारा साझा की गई तस्वीरों में अभिनेता को बिग बी और बोमन ईरानी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। अनुपम खेर ने इस खास मुलाकात के लिए सफेद शर्ट के साथ ग्रे सूट पहना हुआ है। बोमन ने हल्के भूरे रंग के सूट के साथ काले रंग की शर्ट पहनी हुई है। वहीं अमिताभ बच्चन, कॉलर वाले चारकोल सूट में नजर आए। कुछ तस्वीरों में तीनों अभिनेताओं के साथ निर्देशक सूरज बड़जात्या भी मस्ती करते हुए दिखाई दिए। 

Kashmir Files Actor Anupam Kher Shared Photo With Uunchai co-stars Amitabh Bachchan Boman Irani on instagram
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "कुछ चीजें तब तक असंभव लगती हैं जब तक कि उसे पूरा नहीं किया जाए!" ऊंचाई, एक ऐसी फिल्म है। मैं सूरजबड़जात्या द्वारा निर्देशित इस महान रचना का हिस्सा बनकर भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। अभिनेताओं और तकनीशियनों की एक महान टीम के साथ काम करने पर गर्व है! 11-11-22 को सिनेमाघरों में मिलते हैं! जय हो!

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmir Files Actor Anupam Kher Shared Photo With Uunchai co-stars Amitabh Bachchan Boman Irani on instagram
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'ऊंचाई' को बड़े पैमाने पर नेपाल, दिल्ली, मुंबई, आगरा, लखनऊ और कानपुर में शूट किया गया है। बता दें कि 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले निर्देशक सूरज आर. बड़जात्या सात साल बाद इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। सभी राजश्री फिल्मों की तरह, 'ऊंचाई' भी एक फैमिली इंटरटेनर फिल्म होगी। इस फिल्म के जरिए पहली बार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी जैसे महान कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed