फिल्मी कलाकारों की बढ़ती उम्र के साथ उनके रोल का सिमट जाना, युवा कलाकारों और अनुभवी कलाकार के बीच का अंतर्द्वंद्व हमेशा से फिल्मी दुनिया के विमर्श का हिस्सा रहा है। हाल ही में टाइटैनिक' मूवी की एक्ट्रेस केट विंसलेट ने इस मुद्दे को अपने एक बयान से हवा दे दी। विंसलेट ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी, जिसे अनुष्का शर्मा, करीना कपूर समेत कई दिग्गज बॉलीवुड हीरोइनों ने अपना समर्थन दिया। विंसलेट की बातों से दोनों ही अभिनेत्रियां सहमत नजर आईं।
Kate Winslet: बढ़ती उम्र के साथ सिमट जाते हैं किरदार, बॉलीवुड बेब्स ने किया टाइटैनिक एक्ट्रेस का समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केट ने खोली पोल!
केट ने हाल ही में पीपल मैग्जीन से बात करते हुए फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'मेरे पास कई रोल मॉडल थे, लेकिन मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि लोग मुझे ढूंढ रहे थे। हम अब यंग एक्टर्स की तलाश कर रहे हैं। इस वजह से सीनियर एक्टर्स के दिमाग में एक उलझन चलती है कि हमें यहां नहीं होना चाहिए, कोई हमसे बेहतर होने वाला है। अब हमें स्टारडम भूल जाना चाहिए। एक सीनियर एक्ट्रेस होने के नाते मैं अपने एक्सपीरियंस शेयर कर सकती हूं और मुझे लगता है कि आज मैं जहां पर हूं, वहां होने का अधिकार है। यह अधिकार मैंने कई साल की मेहनत के बाद हासिल किया, जिससे मैं यह तय कर सकूं कि मुझे कब ब्रेक लेना है।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'फर्क नहीं पड़ता कि आप गलतियां करते हैं, क्योंकि आप गलतियों से सीखते हैं। एक सीनियर एक्टर होने के तौर पर मैं उन चीजों को शेयर करने में सक्षम हूं, जिसे मैंने उम्मीद से जुटाया। मैं वास्तव में उस पल की सराहना कर रही हूं।'
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के बाद प्राइम वीडियो ने विक्की कौशल पर चला दांव, करण जौहर के साथ बनाएंगे ये फिल्म
अनुष्का- करीना ने किया समर्थन
केट की इन बातों का बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्रियों अनुष्का शर्मा और करीना कपूर ने समर्थन किया। अनुष्का और करीना ने केट विंसलेट के वीडियो को अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। करीना ने केट के वीडियो को शेयर करते हुए रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा, 'केट बेस्ट हैं।' वहीं, अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'उन्होंने कह दिया।'
यह भी पढ़ें: रकुल प्रीत की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने भेजा समन
बता दें कि केट जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 2' का हिस्सा हैं। केट का जन्म पांच अक्टूबर 1975 को हुआ था। साल 1997 में विंसलेट निर्देशक जेम्स कैमरून की टाइटैनिक की रिलीज के साथ अंतरराष्ट्रीय स्टार बन गई थीं। फिल्म में विंसलेट ने रोज डेविट बुकेटर की भूमिका निभाई थी। वह बेहद रईस, लेकिन आदर्शवादी युवती होती है, जो लियोनार्डो डिकैप्रियो द्वारा निभाए गए कलाकार जैक डॉसन के साथ छोटा-सा, लेकिन भावुक रिश्ता निभाती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए।
यह भी पढ़ें: विहिप और आरएसएस को बेशर्म रंग के टाइटल पर आपत्ति, कहा- गाने से कुछ सीन तुरंत हटाएं