बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों #10YearChallenge एक्सेप्ट कर अपनी 10 साल पुरानी और अभी की तस्वीर को एक साथ शेयर कर रहे हैं और बता रहे हैं कि 10 साल में उनमें कितना बदलाव आया। लेकिन इस बीच कटरीना कैफ ने 'भारत' फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर एक अजीबोगरीब चैलेंज दे दिया है।
कटरीना ने 'भारत' के डायरेक्टर को दिया अनोखा चैलेंज, अली अब्बास के लिए पूरा करना होगा नामुमकिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज अली अब्बास जफर का जन्मदिन है। बीती रात अली अब्बास जफर ने अपने जन्मदिन पार्टी दी थी। इस पार्टी में सलमान खान, कटरीना कैफ, दिशा पाटनी सहित कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे। पार्टी के दौरान स्टार्स ने जमकर मस्ती की थी।
Birthday buddy your #10yearchallenge to survive me for 10 years 🤪 to many more films and laughs 🌟
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
कटरीना कैफ और अली अब्बास जफर बहुत अच्छे दोस्त हैं। अली अब्बास ने 2011 में फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था इस फिल्म में कटरीना भी थीं। 2012 में आई फिल्म सलमान खान स्टारर फिल्म 'एक था टाइगर' में कटरीना कैफ ने काम किया था। इसके सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' में भी कटरीना एक बार फिर से नजर आई थीं।
कटरीना और अली अब्बास एक साथ सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में कटरीना कैफ एक खास भूमिका दिखेंगी। इन दिनों फिल्म की स्टार कास्ट शूटिंग में व्यस्त है।