14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। बॉलीवुड कलाकारों से लेकर उनके प्रशंसकों ने इस मौके पर शोक व्यक्त किया। सुशांत के निधन के बाद उनके कई वीडियो सामने आए हैं। इस बीच कटरीना कैफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एसएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का जिक्र करती नजर आई हैं।
फिल्म 'धोनी' देखकर कटरीना कैफ ने कही थी ये बात, जानकर सुशांत सिंह राजपूत भी रह गए थे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो तीन चार साल पुराना बताया जा रहा है। लाइव चैट सेशन के दौरान कटरीना के एक प्रशंसक उनसे पूछते हैं कि 'हाल फिलहाल के किस कलाकार का अभिनय उन्हें पसंद आया है?' इस सवाल के जवाब में कटरीना सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेती हैं।
कटरीना ने जब वीडियो बनाया उस वक्त फिल्म 'एमएस धोनी' (2016) रिलीज ही हुई थी। कटरीना फिल्म का जिक्र करती हुई कहती हैं कि 'धोनी हाल ही में रिलीज हुई है। मुझे लगता है कि सुशांत ने फिल्म में काफी अच्छा काम किया है। मैं अपने दोस्त गट्टू (अभिषेक कपूर) से मिली थी, जिन्होंने मेरी फिल्म 'फितूर' निर्देशित की। उन्होंने भी सुशांत के काम को काफी पसंद किया।' बता दें कि 'फितूर' को अभिषेक कपूर ने निर्देशित किया है। अभिषेक ने ही सुशांत को फिल्म 'काय पो छे' में लिया था।
A post shared by SOORYAVANSHI soon (@katrinakaifkingdom) on
वहीं जब एक अवॉर्ड फंक्शन में जब सुशांत पहुंचे तो पत्रकारों ने उन्हें कटरीना के बारे में बताया कि 'धोनी' में उनका काम काफी पसंद आया। यह सुनकर सुशांत खुद भी हैरान रह जाते हैं। फिर वो कटरीना का शुक्रिया करते हैं। कटरीना के अलावा दीपिका और कृति सेनन का भी वीडियो सामने आ चुका है जिसमें दोनों सुशांत के अभिनय की तारीफ करती नजर आई थीं।
करण जौहर के चैट शो में कृति सेनन पांच अभिनेताओं को अभिनय क्षमता के हिसाब से रैंक करती हैं। कृति सेनन ने सबसे पहला नाम सुशांत का लिया। उसके बाद वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ को रैंक में रखती हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा था कि उन्हें सुशांत का अभिनय काफी पसंद है।
जब सेना के जवानों के बीच पहुंचे थे सुशांत सिंह राजपूत, खुद अपने हाथों से परोसने लगे थे खाना