बॉलीवुड सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय दिखते हैं। जैसे ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई कई कलाकारों से लेकर फिल्ममेकर तक मुंबई की सड़कों पर साइक्लिंग करते दिखे। सारा अली खान, रोहित शेट्टी, रणबीर कपूर के बाद अब एक और अभिनेत्री साइकिल चलाती नजर आईं।
मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाती दिखीं ये अभिनेत्री, फैंस भी पहचान नहीं पाए
ट्रेडिशनल लुक हो या वेस्टर्न लुक कटरीना सभी आउटफिट में खूब जचती हैं। साइक्लिंग के दौरान उनके साथ कुछ अन्य लोग भी साइकिल चलाते हुए दिखे।
View this post on Instagram
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
बात करें कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की तो कटरीना निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते टाल दी गई। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।
कटरीना ने फिल्म 'बूम' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अमिताभ बच्चन के होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद कटरीना को फिल्मों के ऑफर तो नहीं आए लेकिन उन्हें टीवी एड और मॉडलिंग के कई प्रोजेक्ट मिले। इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने उन्हें अपनी फिल्म 'सरकार' में छोटा सा रोल दिया। 'सरकार' फिल्म के बाद सलमान की नजर कटरीना पर पड़ी। सलमान उस वक्त डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' कर रहे थे और उन्हें इसके लिए एक नई हीरोइन की तलाश थी। इस फिल्म में कटरीना लीड हीरोइन तो नहीं, लेकिन लीड से कम भी नहीं थी। फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही। इसके बाद फिर कैट ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।