{"_id":"5f2e82a5bf431d427e222abd","slug":"varun-dhawan-and-kiara-advani-will-seen-in-karan-johar-next-film-with-raj-mehta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मा प्रोडक्शंस से अरसे बाद आई ‘गुड न्यूज’, करण के आशीर्वाद से वरुण और कियारा ने साइन की नई फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मा प्रोडक्शंस से अरसे बाद आई ‘गुड न्यूज’, करण के आशीर्वाद से वरुण और कियारा ने साइन की नई फिल्म
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के पीछे वंशवाद को सबसे बड़ी वजह बताए जाने के चलते सोशल मीडिया पर काफी भला बुरा सुन चुके करण जौहर फिर से एक्शन में आ गए हैं। इस पूरे हादसे के बाद लगातार एकांतवास करते रहे करण ने अपनी नई फिल्म की कास्ट फाइनल कर ली है। इस फिल्म का आधिकारिक एलान जल्द ही होने की संभावना है।
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के दफ्तर और करण जौहर के घर पर शुक्रवार की दोपहर से ही काफी हलचल रही है। इस दौरान वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलाव कुछ दूसरे सितारों को भी आते जाते देखा गया। इस बारे में अमर उजाला को सूत्रों से पता चला है कि ये सारी हलचल करण जौहर की नई फिल्म को लेकर है।
3 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने धर्मा प्रोडक्शंस के पास अपनी पहले से सुरक्षित तारीखों को एक नई फिल्म के लिए ट्रांसफर करने की बात मान ली है। ये दोनों पहले धर्मा की फिल्म मिस्टर लेले में काम करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
शशांक खेतान की ये फिल्म अब बंद हो चुकी है, इसी फिल्म के लिए ही कुछ लोगों ने धर्मा प्रोडक्शंस की इंटरनेट पर फर्जी आईडी बनाकर कास्टिंग के लिए पैसे उगाहने शुरू कर दिए थे। वरुण और कियारा की इस नई फिल्म के निर्देशक होंगे राज मेहता जो इससे पहले अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म गुड न्यूज बना चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला
राज मेहता को वरुण और कियारा की वो सारी डेट्स मिल गई हैं जो इन दोनों ने फिल्म मिस्टर लेले के लिए ब्लॉक की थीं। सुशांत सिंह राजपूत मामले के सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड होने के दौरान ये पहला बड़ा काम है जो करण जौहर ने किया है, नहीं तो ट्रोल्स के निशाने पर आने के बाद से वह शांत ही बैठे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।