फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: कभी फ्लॉप फिल्म से की थी कैट ने शुरुआत, आज बनीं तीनों 'खानों' की पसंद

Sun, 16 Jul 2017 07:50 AM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 16 Jul 2017 07:50 AM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Birthday Special, How She Became The Queen Of Bollywood
कैटरीना कैफ बर्थडे
इक ऊंचा लंबा कद, दूजा सोनी वि तू हद, तीजा रूप तेरा चम-चम करदा नी.... 'वेलकम' फिल्म का ये गाना वाकई कैटरीना कैफ की खूबसूरती बयां करने के लिए लिखा गया था। बॉलीवुड की चिकनी चमेली आज 34 साल की हो गई हैं। एक फ्लॉप फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने वाली कैट कैसे बन गई बॉलीवुड क्वीन... पढ़िए
Katrina Kaif Birthday Special, How She Became The Queen Of Bollywood
कैटरीना कैफ बर्थडे
कैट अपने सात भाई-बहनों में चौथे नंबर की हैं। वो लंदन में मॉडलिंग कर रहीं थीं जब डायरेक्टर कैजाद गुस्ताद की नजर इस हसीन एक्ट्रेस पर पड़ी। उन्होंने कैट को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया जिसके कैट ने फौरन मान लिया। कैट ने उनकी बी-ग्रेड फिल्म 'बूम' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अमिताभ बच्चन जैसी कास्ट होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आ गिरी और कैट की एक्टिंग की भी किसी ने तारीफ नहीं की।
Katrina Kaif Birthday Special, How She Became The Queen Of Bollywood
कैटरीना कैफ बर्थडे
इसके बाद कैट को फिल्मों के ऑफर तो नहीं आए लेकिन उन्हें टीवी एड और मॉडलिंग के कई प्रोजेक्ट मिले। कैट पहले किंगफिशर कैलेंडर का भी हिस्सा रहीं। कैट ने इसके बाद एक तेलुगू फिल्म 'मल्लिसवरी' की जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इस फिल्म के लिए उन्हें मोटी रकम भी मिली थी। इस फिल्म के हिट होने के बाद डायरेक्टर्स को कैट में कुछ दम लगा। राम गोपाल वर्मा ने उन्हें अपनी फिल्म 'सरकार' में एक छोटा सा रोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Birthday Special, How She Became The Queen Of Bollywood
कैटरीना कैफ बर्थडे
'सरकार' फिल्म के बाद सलमान की नजर कैट पर पड़ी। सलमान उस वक्त डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' कर रहे थे और उन्हें इसके लिए एक नई हीरोइन की तलाश थी। इस फिल्म में कैट लीड हीरोइन तो नहीं, लेकिन लीड से कम भी नहीं थी। फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही। इसके बाद फिर कैट ने कभी मुड़कर नहीं देखा। हालांकि उनकी अगली फिल्म 'हमको दीवाना कर गए' कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी लेकिन फिल्म मेकर्स की नजर में कैट ऊतर चुकीं थीं। साल 2007 उनके लिए सबसे शानदार रहा। इस साल इनकी 4 फिल्में आईं जिसमें से 'नमस्ते लंदन' और 'वेलकम' सुपर-डूपर हिट रही।
विज्ञापन
Katrina Kaif Birthday Special, How She Became The Queen Of Bollywood
कैटरीना कैफ बर्थडे
इन फिल्मों के बाद तो जैसे पूरे देश में कैटरीना के नाम की लहर दौड़ पड़ी। हर किसी को उन्होंने अपना दीवाना बना दिया। सभी बड़े एक्टर्स, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। कैट अब तक 25 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल हो गए हैं और उनकी डिमांड आज भी बरकरार है। कैट ने अगर फिल्मों में इतना नाम कमाया है तो कॉन्ट्रोवर्सी में भी वो पीछे नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed