सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सलमान की 'भारत' से कटा प्रियंका चोपड़ा का पत्ता! Ex-गर्लफ्रेंड हो सकती है वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क Updated Tue, 03 Apr 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif can replace Priyanka Chopra from Salman Khan movie Bharat
- फोटो : self
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ समय पहले बताया गया था कि फिल्म ‘भारत’ में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान के साथ स्क्रीन पर धूम मचाती दिखेंगी। अब ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का पत्ता कट चुका है।
Trending Videos
Katrina Kaif can replace Priyanka Chopra from Salman Khan movie Bharat
मुंबई मिरर की एक खबर की मानें तो फिल्म में सलमान खान की पसंदीदा एक्ट्रेस और एक्स-गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ दिखाई देंगी। अब फिल्म के निर्माताओं ने प्रियंका चोपड़ा के नाम पर विचार करना बंद कर दिया है। जब मुंबई मिरर ने इस खबर पर कटरीना कैफ से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। यानी कि कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif can replace Priyanka Chopra from Salman Khan movie Bharat
इसके पहले आईं खबरों के मुताबिक प्रियंका को 'भारत' फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई थी। वह फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड भी थी। हालांकि उन्होंने प्रोजेक्ट साइन तो नहीं किया था। मगर वह 'क्वांटिको' के चौथे सीजन में काम नहीं करना चाहती थी। इसके साथ ही कहा जा रहा था कि वह इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की बजाय अब हिंदी फिल्मों की ओर दोबारा रुख करना चाहती हैं।
Katrina Kaif can replace Priyanka Chopra from Salman Khan movie Bharat
- फोटो : SELF
बता दें कि सलमान खान और अली अब्बास जफर जैसी सफल एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी ने सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मे दी हैं। ये फिल्म भी कई मायनों में खास होगी, जिसमें सलमान खान पहली बार अलग-अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म किसी सुपरहिट कोरियन फिल्म का हिन्दी रीमेक होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed