{"_id":"5b4996bd4f1c1b27618b468a","slug":"katrina-kaif-celebrate-her-birthday-with-family-on-her-35th-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के बीच इस खास तरह से अपना जन्मदिन मनाएंगी कटरीना कैफ, क्या आपको पता है पूरी तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग के बीच इस खास तरह से अपना जन्मदिन मनाएंगी कटरीना कैफ, क्या आपको पता है पूरी तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ 16 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगी। उनकी पिछले साल रिलीज फिल्म टाइगर जिंदा ने रिलीज के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म में उनकी जोड़ी सलमान खान के साथ जमी है। साल 2003 में फिल्म 'बूम' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कटरीना आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं।
2 of 4
कैटरीना कैफ
- फोटो : SELF
अब आप सोच रहे होंगे कि अपने जन्मदिन के लिए कटरीना कुछ खास तैयारियां कर रही हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। कटरीना इस बार अपने इस खास दिन को घरवालों के साथ ही मनाना पसंद करती हैं। खबरों की मानें तो कटरीना अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ एक खास जगह जाने वाली हैं। जगह की जानकारी फिलहाल नहीं है। हालांकि ये छुट्टियां 2 से 3 दिन की ही होगी क्योंकि 18 जुलाई को कटरीना आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग फिर से शुरू करने वाली हैं।
3 of 4
katrina kaif
खैर बात करें कटरीना की आगामी फिल्मों की तो कटरीना की 'जीरो' इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म में कटरीना शाहरुख खान के अपोजिट हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी हैं। यह फिल्म अगले महीने की 14 तारीख को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कटरीना कैफ
वहीं कटरीना की झोली में दो और बड़ी फिल्में है। जी हां हम बात कर रहे हैं आमिर खान स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' और रेमो डिसूजा की अनटाइटल फिल्म। इन दोनों ही फिल्मों में कटरीना महत्वपूर्ण रोल अदा कर रही हैं। फिलहाल तो आप हमें बताइएं कि कटरीना के जन्मदिन की प्लॉनिंग आपको कैसी लगी?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।