फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक के इशारों के बाद प्रियंका चोपड़ा ने खुलेआम कबूल किया रिश्ता, बोलीं - 'हम एक दूसरे को...'

Sat, 14 Jul 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra speaks about relationship with Nick Jonas
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक की एक दूसरे के लिए दीवानगी कई बार उनके फैंस देख चुके हैं। कभी हाथ पकड़े हुए न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट के बाहर दिखना तो कभी एक साथ साइकिल चलाना, इन सभी तस्वीरों ने इस कपल के प्यार की खबरों को और हवा दी। वैसे तो निक कई बार प्रियंका की तरफ इशारे करके अपने दिल की बात कह चुके हैं लेकिन अब प्रियंका ने अपने रिश्ते की सच्चाई खुद ही बयां कर दी है।
Priyanka Chopra speaks about relationship with Nick Jonas
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका और निक की बढ़ती नजदीकियां लंबे वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि कभी भी इन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलेआम कुछ नहीं बताया। वहीं अब प्रियंका का हाल ही में एक बयान सामने आया है जिसे जानकर आप भी यही कहेंगे यह रिश्ता बेहद खास है। पीपल डॉट काम की रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड की देसी गर्ल ने निक और अपने रिश्ते को बातों बातों में स्वीकार किया है।
Priyanka Chopra speaks about relationship with Nick Jonas
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका ने कहा - 'हम लोग एक दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि निक के लिए भी यह अच्छा तजुर्बा होगा।' इस रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका और निक रिलेशनशिप में है जिसका इशारा प्रियंका ने बयान में दिया है। बीते कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका और निक जुलाई के आखिर तक या फिर अगस्त में सगाई कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra speaks about relationship with Nick Jonas
Priyanka Chopra Nick Jonas
हाल ही में प्रियंका और निक की साइकिल चलाते हुए तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक ने काफी हद तक एक जैसे कपड़े पहने हुए थे। प्रियंका ने सफेद टॉप के साथ डेनिम शॉर्ट्स कैरी किया है तो वहीं निक सफेद टी-शर्ट के साथ काले रंग के शॉर्ट्स पहने हुए थे। वहीं दूसरी तस्वीर में निक और प्रियंका एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। 
विज्ञापन
Priyanka Chopra speaks about relationship with Nick Jonas
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ भारत आई थीं और अपनी मां मधु चोपड़ा से निक की मुलाकात करवाई थी। जिसके बाद से ऐसी खबरें आने लगी कि मधु को निक पसंद आए हैं। फिलहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका और निक अपने रिश्ते की सच्चाई आधिकारिक तौर पर कब बताएंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed