फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना पर कमेंट कर बुरे फंसे रोहित शेट्टी, ट्रोल होने के बाद आया अभिनेत्री का बयान

Mon, 09 Mar 2020 08:30 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 09 Mar 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif defends rohit shetty on when he comment on her and got troll
Rohit Shetty and Katrina Kaif - फोटो : Social Media

रोहित शेट्टी की निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। इन दिनों रोहित शेट्टी अपनी फिल्म को प्रमोट करने में लगे हैं। रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर ‘शेम ऑन यू रोहित शेट्टी’ ट्रेंड करने लगा। इसकी वजह रोहित शेट्टी का एक हालिया बयान था जो उन्होंने कटरीना को लेकर दिया था।

katrina kaif defends rohit shetty on when he comment on her and got troll
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल रोहित शेट्टी से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि जब आप तीन सुपरस्टार्स को एक साथ शूट कर रहे थे तो सबसे ज्यादा ध्यान आपका किस पर था? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि जाहिर सी बात है तीनों के ऊपर, आपको वो टेक तीन बार देखना पड़ेगा। ब्लास्ट वाले सीन में कटरीना भी हैं। रोहित ने बताया, 'अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आप पता चलेगा कि  उस सीन में कटरीना पलकें झपका रही हैं। चौथे टेक के बाद कटरीना ने मेरे पास आकर कहा कि क्या हम एक और टेक ले सकते हैं?इसपर मैंने कटरीना से कहा, मैं तुम्हें बहुत ईमानदारी से बता रहा हूं कि तीन सुपरस्टार तुम्हारे सामने चल रहे हैं, बैकग्राउंड में ब्लास्ट हो रहा है, कोई तुम्हें नोटिस नहीं करेगा और मैंने वही शॉट रखा। प्रोमो में देखा जा सकता है कि उनकी आंखझपक रही है लेकिन कौन देखेगा?' 

katrina kaif defends rohit shetty on when he comment on her and got troll
katrina kaif - फोटो : instagram

अपने इस बयान के बाद जब रोहित बुरी तरह से ट्रोल हो गए तो इसपर कटरीना कैफ सामने आईं और उन्होंने रोहित शेट्टी का बचाव किया। कटरीना ने कहा, 'प्रिय मित्रों और शुभचिंतकों ... मैं आमतौर पर मीडिया रिपोर्ट या लेखों पर टिप्पणी नहीं करती ... लेकिन इस मामले में, मुझे लगता है कि रोहित सर द्वारा की गई टिप्पणी को पूरी तरह से गलत समझा गया। मैं उस टिप्पणी की बात कर रही हूं जिसमें बताया गया था कि रोहित शेट्टी ने कहा है, कोई भी मुझे फ्रेम में नहीं देखेगा, क्योंकि वहां तीन लड़के हैं और एक विस्फोट हो रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif defends rohit shetty on when he comment on her and got troll
katrina kaif - फोटो : instagram

कटरीना ने आगे कहा,  'ये वो नहीं है जो कहा गया था। मैंने शॉट में ब्लिंक किया था। रोहित सर ने कहा, फ्रेम में चार लोग एक साथ हैं और एक बम विस्फोट भी हो रहा है, कोई भी आपको नोटिस नहीं करेगा। मेरी रोहित सर के साथ बहुत गहरी दोस्ती है। यह पूरी तरह से संदर्भ से बाहर ले जाया गया है ... आशा है कि आप सभी का दिन शानदार रहेगा।'

सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार कर परेशान हैं शहनाज गिल, कहा- 'मैं उससे प्यार करती हूं, क्या करूं मैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed