फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक इस बात पर इमोशनल हो गईं कटरीना कैफ, बोलीं- अपने बच्चों को कभी महसूस नहीं होने दूंगी

Sat, 01 Jun 2019 02:52 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 01 Jun 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif emotional remembering her father in a interview
katrina kaif

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत की प्रमोशन में व्यस्त हैं। कटरीना इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। लेकिन हाल में एक इंटरव्यू के दौरान वो अपने पिता को लेकर इमोशनल हो गईं। कटरीना ने बताया कि बिना पिता के उनका बचपना कैसे बीता? उन्होंने कहा की उनकी मां ने सातों बच्चों की परवरिश अकेले ही की थी।

katrina kaif emotional remembering her father in a interview
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कटरीना कैफ ने अपने पिता के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गईं। कटरीना ने कहा, 'पिता का न होना लाइफ में एक खालीपन ला देता है। एक लड़की होने के नाते ये काफी खराब होता है। जब मैं बुरे दौर से गुजरती थी तो पिता की कमी महसूस होती थी। जब मेरे बच्चे होंगे तो मैं कोशिश करूंगी कि उन्हें मां और पिता दोनों का प्यार मिले।'

katrina kaif emotional remembering her father in a interview
Katrina Kaif - फोटो : social media

कटरीना इंटरव्यू के दौरान इमोशनल होते हुए बोली, 'जब भी मैं किसी इमोशनल दौर से गुजरती हूं तो महसूस करती हूं कि ये उन लोगों के लिए ज्यादा आसान होगा जिनका अपने पिता के साथ गहरा संबंध है। जो आपको बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif emotional remembering her father in a interview
katrina kaif - फोटो : social media

कटरीना ने ये भी बताया कि वह सात भाई-बहनों के साथ कैसे बड़ी हुईं। कटरीना ने कहा- मैं बेहद शांत किस्म की लड़की थी, मैं अपने तक ही सीमित रहती थीं। कर्क राशि होने के कारण मैं काफी अंतरमुखी थीं। मुझे नहीं पता मैं एक्ट्रेस कैसे बनीं। 

विज्ञापन
katrina kaif emotional remembering her father in a interview
katrina kaif salman khan - फोटो : social media

हाल ही कटरीना कैफ ने उमर उजाला को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'भारत में मेरे किरदार कुमुद का हर पहलू ऐसा है जो पहले मुझ पर कभी नहीं देखा गया। मैं इस बात से खुश हूं कि आज भी अपने करियर में मैं कुछ नया करने का दम रखती हूं। लोग कहते हैं कि मैने अपने करियर में कुछ भी खास नया नहीं किया है इसीलिए मैंने इस किरदार के लिए हामी भरी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed