सलमान खान (Salman Khan) की मचअवेटिड फिल्म 'भारत' (Bharat) को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों भारत की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल चल रहा है। इस बीच कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने अपने सोशल मीडिया से एक फोटो शेयर की है जिसमें वह लंच करती नजर आ रही हैं।
'भारत' के सेट पर साड़ी पहने नजर आईं कटरीना कैफ, सलमान को छोड़ सुनील ग्रोवर के साथ किया लंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले कटरीना और सुनील ग्रोवर 'भारत' फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर की बर्थडे पार्टी में नजर आए थे। इस दौरान करीना रेड ड्रेस में और सुनील ब्लैक आउटफिट पहन रखा था। कटरीना सुनील ग्रोवर का हाथ पकड़कर चल रही थीं।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म कोरियन मूवी 'ओड टू माई फादर' का हिंदी रीमेक है। खबरें हैं कि इस फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) भी एक स्पेशल भूमिका में होंगे। वरुण को फिल्म में धीरू भाई अम्बानी का रोल प्ले करते हुए दिखाया जायेगा।
आपको बता दें कि इस फिल्म का टीजर सलमान खान के बर्थडे पर रिलीज होने वाला था लेकिन किन्हीं वजहों से यह रिलीज नहीं हो पाया। टीजर रिलीज न होने से भाईजान के फैंस निराश हो गए थे। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ने ट्वीट कर लिखा, 'ऑल द बेस्ट सलमान खान के फैंस, आप निराश ना हो। नए साल में नई फिल्म की बात करेंगे। नाम है भारत, डेट भी स्पेशल होगी।' इस ट्वीट के बाद से सलमान के फैंस 'भारत' के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि टीजर की पहली झलक सामने आ चुकी है।
Countdown begins @bharat_thefilm #Teaser 😊 pic.twitter.com/4ywfRPXa6g
देखें ट्वीट..