फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से Leak हुआ कटरीना का लुक, डांसर बन लाखों दिलों पर चलाने वाली हैं छुरियां

Mon, 17 Sep 2018 02:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif look leak from sets of thugs of hindostan
katrina kaif
विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान का पहला लोगो सामने आ चुका है।फिल्म की रिलीज एक दिन पोस्टपोन हो गई है। अब ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 7 नवंबर नहीं, बल्कि 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी फिल्म के किसी भी किरदार से परदा नहीं गिरा है। फिल्म को लेकर निर्माता आदित्य चोपड़ा इस बात पर कड़ी नजर रखे हुए हैं कि फिल्म के किरदार या उनके लुक से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर न जा सके।
katrina kaif look leak from sets of thugs of hindostan
katrina kaif
लेकिन बावजूद इसके आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ से कटरीना कैफ का लुक लीक हो चुका है। तस्वीर में आप देखेंगे कि कटरीना अजीब तरह के कपड़े में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कटरीना डांस की तैयारी कर रही हैं।
katrina kaif look leak from sets of thugs of hindostan
katrina kaif
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में कैटरीना एक डांसर बनी हैं। कटरीना ने पैर में घुंघरू बांध रखे हैं और साथ ही काफी सीरियस लुक में भी नजर आ रही हैं।  ये पहली बार है जब फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिदोंस्तान’ से कटरीना का पूरा लुक सामने आया है और कोई शक नहीं कि वह शानदार है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif look leak from sets of thugs of hindostan
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
विजय कृष्णा आचार्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में होंगे। हॉलीवुड की पिरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। जिसका अंदाजा आपको लोगो देखने के बाद हो ही जाएगा।
विज्ञापन
katrina kaif look leak from sets of thugs of hindostan
Film Thugs Of Hindustan
जानकारी के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 27 सितम्बर को रिलीज किया जा सकता है क्योंकि उस दिन यश चोपड़ा का जन्मदिन है। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed