कटरीना कैफ एक बार फिर अपनी तस्वीरों से फैन्स को अपनी छुट्टियों के मस्ती भरे पलों से अपडेट रख रही हैं। दो दिन बाद कटरीना का जन्मदिन है। इस बीच उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में कटरीना ने फ्लोरल बिकिनी पहनी है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
सलमान संग शादी का वीडियो वायरल होने होते ही बीच पर दिखीं कटरीना, इस अंदाज में आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना ने ये तस्वीर कुछ घंटे पहले ही शेयर की है और अब तक इस तस्वीर को 8 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं उनकी तस्वीर पर सेलेब्स के साथ साथ फैंस के भी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। तस्वीर में कटरीना खुलकर हंसती नजर आ रही हैं और उनकी यही चीज फैंस को उनका दीवाना बना रही है।
कटरीना के ये तस्वीर किसी बीच की है। जहां वो छुट्टियां मनाने गई हैं। हालांकि तस्वीर से ये साफ नहीं हो पाया है कि वो इस वक्त कहां हैं। फ्लोरल बिकिनी में उनका अंदाज काफी अलग दिख रहा है। कटरीना का ऐसा अंदाज जरा कम ही देखने को मिलता है।
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on