सब्सक्राइब करें

अखिलेश यादव से हारते ही 'आम्रपाली' के पास लौटे निरहुआ, लखनऊ की भीड़ में हुआ ऐसा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 14 Jul 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Nirahua Shoots For muqaddar ka sikander surrounded by fans
आम्रपाली , निरहुआ - फोटो : social media
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आज कौन नहीं जानता। न केवल यूपी- बिहार बल्कि देश-विदेश में भी आज निरहुआ अपने काम का बदौलत ही जाने जाते हैं। कभी पेट पालने के लिए लिट्टी चोखा की दुकान लगाने वाले निरहुआ आज भोजपुरी सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। इतना ही नहीं निरहुआ अब राजनीति में भी एंट्री ले चुके हैं।
Trending Videos
Nirahua Shoots For muqaddar ka sikander surrounded by fans
निरहुआ - फोटो : instagram

इस लोकसभा चुनाव में निरहुआ बेशक अखिलेश यादव से हार गए हों लेकिन इसका प्रभाव ज्यादा नहीं पड़ा है। उन्होंने आजमपुर के लोगों के लिए काम करने की बात कही है। इसके साथ ही भोजपुरी फिल्मों में भी उनका जलवा कायम है। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला muqaddarkasikander की शूटिंग के वक्त। निरहुआ इन दिनों लखनऊ में हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Shooting @Lucknow#muqaddarkasikander

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirahua Shoots For muqaddar ka sikander surrounded by fans
निरहुआ के फैंस - फोटो : instagram

लखनऊ में मौजूद निरहुआ जब फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। आलम ये था कि निरहुआ शूटिंग छोड़कर फैंस को संबोधित करने लगे। निरहुआ की यही बात उन्हें सबसे खास बनाती है कि जब वो अपने फैंस के बीच होते हैं सब भूल जाते हैं। बता दें इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे का रोमांस दिखने वाला है। वैसे भी दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है।

Nirahua Shoots For muqaddar ka sikander surrounded by fans
निरहुआ और अम्रपाली

बीते रोज ही निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था। निरहुआ उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीतने में लगे रहते हैं। निरहुआ का एक गाना, एक एक्शन सीन ही फैंस को रिझाने के लिए काफी होता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Muqaddar ka sikander

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

विज्ञापन
Nirahua Shoots For muqaddar ka sikander surrounded by fans
निरहुआ - फोटो : instagram
अभी कुछ दिनों पहले ही निरहुआ ने #BottleCapChallenge वाला वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को देख निरहुआ के फैंस हैरान रह गए थे। इस हैरअंगेज वीडियो को शेयर करते हुए निरहुआ ने लिखा था,'@akshaykumar सर आपके चैलेंज से प्रेरित होकर मैंने #bottlecapchallenge स्वीकार किया है। विश्वास कीजिए, मैंने इस तरह की किक आपकी फिल्मों को देखकर ही सीखी है और अब मैं इस चैलेंज के लिए पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को टैग करता हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed