फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' को लेकर पहली बार कटरीना ने खोली अपनी जुबान, प्रियंका को हो सकती है इससे 'जलन'

Wed, 01 Aug 2018 08:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif opens up about entry in Bharat
कटरीना कैफ

सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'भारत' शुरु से ही चर्चा में है। पहले जहां इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रहीं प्रियंका चोपड़ा के अलग होने की वजह से और फिर सलमान खान के गुस्से की वजह से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही। अब यह फिल्म कटरीना कैफ की वजह से चर्चा में है। 


 

Katrina Kaif opens up about entry in Bharat
priynaka and katrina
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के बाहर होने के बाद अब उनकी जगह कटरीना कैफ ने ले ली है। इस बात की पुष्टि खुद सलमान खान के साथ-साथ अब कटरीना कैफ ने भी कर दी है। मंगलवार को मुंबई में आयोजित वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में पहुंची कटरीना ने इस फिल्म को लेकर पहली बार खुलकर बात की।

 
Katrina Kaif opens up about entry in Bharat
salman and katrina
कटरीना ने बताया कि जब अली ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने कहा गोल्डफिश.. वह मुझे गोल्डफिश कहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें एक स्क्रिप्ट भेज रहा हूं। इसे पढ़ो और बताओ कि तुम्हें कैसी लग रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif opens up about entry in Bharat
katrina kaif
कटरीना ने आगे बताया कि जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे लगा कि यह एक बेहद खूबसूरत और शानदार स्क्रिप्ट है और मुझे लगा कि मैं इस किरदार को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। इसलिए मैं फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं।

 
विज्ञापन
Katrina Kaif opens up about entry in Bharat
salman katrina
बता दें कि कटरीना ने अली अब्बास जफर के निर्देशन में इससे पहले 'टाइगर जिंदा है' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में साथ काम किया है। ऐसे में एक बार फिर यह दोनों साथ काम करने जा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed