{"_id":"5c46e4e0bdec225334437196","slug":"katrina-kaif-played-cricket-at-film-bharat-set-like-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना कैफ ने 'भारत' के सेट पर जड़े चौके-छक्के, अनुष्का से बोलीं- 'विराट कोहली से कहना कि मेरे...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना कैफ ने 'भारत' के सेट पर जड़े चौके-छक्के, अनुष्का से बोलीं- 'विराट कोहली से कहना कि मेरे...'
Tue, 22 Jan 2019 03:10 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 22 Jan 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों पहले 'भारत' (Bharat) के सेट से सलमान खान (Salman Khan) का एक जबरदस्त वीडियो सामने आया था । इसमें वो क्रिकेट खेलते नजर आ रहे थे । सलमान खान ने खूब चौके-छक्के लगाए और अपने फैंस को बताया दिया कि वो क्रिकेट में भी माहिर हैं। अब कटरीना कैफ (Katrina Kaif) का भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है ।
katrina kaif
कटरीना ने खुद ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । वीडियो में कटरीना भी सलमान की तरह क्रिकेट खेल रही हैं । कटरीना का वीडियो देख आप उनकी एक्टिंग से ज्यादा क्रिकेट के फैन हो जाएंगे । कटरीना भी खूब चौके-छक्के लगा रही हैं ।
katrina kaif
फ्लड लाइट की रोशनी में क्रिकेट खेलती कटरीना ने ब्लैक ट्राउजर और टीशर्ट पहने हुए हैं । कुछ देर में ही इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कटरीना ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है । कैप्शन में उन्हें अनुष्का शर्मा को भी टैग किया ।
View this post on Instagram
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif
- फोटो : instagram
कटरीना लिखती हैं, 'पैकअप के बाद भारत का सेट, क्योंकि वर्ल्ड कप नज़दीक़ आ रहा है। अनुष्का शर्मा, तुम टीम के कप्तान से मेरी सिफ़ारिश कर दो। मेरी स्विंग में कुछ सुधार हो सकता है, लेकिन मैं बुरी ऑल राउंडर नहीं हूं।' साथ ही कटरीना ने कैप्शन में 'अपना टाइम आएगा' हैशटैग लिखा ।
View this post on Instagram
Bharat Khelega... #onlocationstories @bharat_thefilm
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
विज्ञापन
katrina kaif
- फोटो : instagram
कटरीना के इस वीडियो पर फैंस ने मजेदार कमेंट भी किए । एक यूजर ने लिखा- भाई ने ही सिखाया है भाभी को। एक अन्य शख्स ने कहा- ऑलराउंडर, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का बेहतर रिप्लेसमेंट मिल गया।'