{"_id":"5c46e426bdec225eb27a9908","slug":"manikarnika-actress-kangana-ranaut-opened-up-about-an-incident-on-metoo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मणिकर्णिका' का प्रमोशन करने पहुंचीं कंगना ने किया खुलासा, बोलीं- भीड़ में किसी ने की थी गलत हरकत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मणिकर्णिका' का प्रमोशन करने पहुंचीं कंगना ने किया खुलासा, बोलीं- भीड़ में किसी ने की थी गलत हरकत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Tue, 22 Jan 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
- फोटो : news18
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म मणिकर्णिका (Manikarnika: The Queen of Jhansi) के प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ना चाह रहीं। फिल्म के प्रमोशन में बिजी कंगना हर दिन नए नए खुलासे कर रही हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' को लेकर उन्होंने कहा था कि वो फिल्म किसने देखी है।
2 of 5
कंगना रनौत
अब कंगना ने मीटू पर बयान दिया है। डीएनए को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा- अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी हर महिला को खुद लेनी चाहिए और छोटी बच्चियों को इस बारे में सही तरीके से जानकारी दी जानी चाहिए। इससे पहले ऐसे कुछ नाम सामने भी आए, लेकिन इसपर किसी ने कोई स्टैंड नहीं लिया, लेकिन अब जिस तरह से इन चीजों को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं, लोग कुछ भी ऐसा करने से पहले अब दो बार सोचेंगे।
3 of 5
कंगना रनौत
कंगना ने बताया एक बार भीड़ में किसी ने उनके बट पर चिकोटी काटी थी। कंगना ने रानी मुखर्जी के मीटू पर दिए बयान के बारे में भी बातचीत की, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें दुख होता है जब महिलाओं को महिला सशक्तिकरण को लेकर ही ट्रोल किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को अपना विचार रखना कितना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मणिकर्णिका
बता दें कंगना की फिल्म मणिकर्णिका 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म को कंगना और कृष ने मिलकर डायरेक्ट किया है। बतौर निर्देशक कंगना की ये पहली फिल्म है। मणिकर्णिका में कंगना रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मणिकर्णिका
बता दें ये फिल्म 225 करोड़ के बजट से तैयार हुई है। फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। इस फिल्म के लिए कंगना ने 14 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।