फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें कौन है यूपी की वो लड़की जो बनने जा रही है बब्बर खानदान की बहू

Tue, 22 Jan 2019 02:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 22 Jan 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
Know all about Prateik Babbar would be wife Sanya Sagar who hails from Uttar Pradesh
Prateik Babbar

फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके प्रतीक बब्बर अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रतीक अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं जिसका जश्न शुरू हो चुका है। 22 और 23 दो दिन तक यह जश्न चलेगा जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत की मशहूर हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वह लड़की कौन है जो बब्बर खानदान की बहू बनने जा रही है।

Know all about Prateik Babbar would be wife Sanya Sagar who hails from Uttar Pradesh
Prateik Babbar Sanya Sagar - फोटो : Instagram

प्रतीक की होने वाली पत्नी सान्या सागर ने NIFT से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। इसके साथ ही उन्होंने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग में डिग्री भी ली है। प्रतीक और सान्या पिछले 9 सालों से एक दूसरे को जानते हैं, हालांकि पिछले साल ही इन दोनों ने सगाई की।

 

Know all about Prateik Babbar would be wife Sanya Sagar who hails from Uttar Pradesh
Prateik Babbar - फोटो : social media

कहा जाता है कि सान्या और प्रतीक को सिनेमा के प्रति लगाव एक दूसरे के करीब ले आया। दोनों के बीच उम्र का फासला 4 साल का है। सान्या सागर 28 साल की है जबकि प्रतीक बब्बर 32 साल के हैं। सान्या सागर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सान्या ने सोशल मीडिया पर प्रतीक बब्बर के अलावा जिम के वीडियो भी पोस्ट किए हैं। इन वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि सान्या फिटनेस फ्रीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know all about Prateik Babbar would be wife Sanya Sagar who hails from Uttar Pradesh
Prateik Babbar - फोटो : file photo

सान्या के परिवार की बात करें तो उनके पिता पवन सागर भी राजनीति से जुड़े हैं। राज बब्बर कांग्रेस नेता हैं तो वहीं पवन सागर बहुजन समाज पार्टी के नेता है। प्रतीक बब्बर बॉलीवुड में नामी चेहरा है। प्रतीक साल 2016 में उस समय सुर्खियों में आ गये थे जब उन्होंने अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में कई चौंकानेवाले खुलासे किये थे। 

विज्ञापन
Know all about Prateik Babbar would be wife Sanya Sagar who hails from Uttar Pradesh
Prateik Babbar Sanya Sagar - फोटो : Instagram

प्रतीक बब्बर ने बताया था कि कम उम्र में ड्रग्स की लत लगने के चलते 19 साल में रिहेब सेंटर से होकर आये थे। प्रतीक ने 'जाने तू या जाने ना', 'एक दीवाना था' और 'धोबी घाट' जैसी लीक से हटकर फिल्मों में काम किया है। प्रतीक बब्बर सान्या सागर से पहले एक्ट्रेस एमी जैक्सन को भी डेट करने की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं। दोनों ने 'एक दीवाना था' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा। यहां तक की प्रतीक ने एमी के नाम का टैटू भी बनवा लिया था, लेकिन यह मोहब्बत ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed