{"_id":"5f85750c1105907fec4ec74d","slug":"katrina-kaif-rekha-madhubala-bollywood-actresses-and-their-real-names","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाम बदलकर मशहूर हुईं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में कटरीना कैफ से रेखा तक शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाम बदलकर मशहूर हुईं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में कटरीना कैफ से रेखा तक शामिल
बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता हैं जिनके बारे में आप जानते होंगे कि फिल्मों में आने से पहले उनका नाम कुछ और था। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। टाइगर श्रॉफ का नाम जय हेमंत श्रॉफ तो रजनीकांत का नाम पहले शिवाजी राव गायकवाड़ था। केवल अभिनेता ही नहीं ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले अपना नाम बदला। तो चलिए इसी कड़ी में उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।
2 of 8
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कियारा आडवाणी ने थोड़े ही समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। कियारा ने खुलासा किया था कि सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपना नाम बदला। दरअसल कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी है। जब कियारा डेब्यू करने की तैयारी में थीं उस वक्त आलिया भट्ट इंडस्ट्री में नाम कमा चुकी थीं। एक ही नाम होने की वजह से कियारा ने अपना नाम बदल लिया।
3 of 8
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ का असली नाम कटरीना टरकोटे (Katrina Turquotte) है। उनकी मां का सरनेम टरकोटे है। उनके पिता का नाम मोहम्मद कैफ है। जब कटरीना छोटी थीं तो उनके माता पिता अलग हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
रेखा
- फोटो : twitter: @StarPlus
सदाबहार नायिका रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम केवल रेखा कर लिया और इस नाम के साथ उन्होंने शोहरत की बुलंदियों को छुआ।
विज्ञापन
5 of 8
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी का नाम पहले अश्विनी शेट्टी था। बाद में उनकी मां ने एक ज्योतिषी के कहने पर उनका नाम बदलकर शिल्पा शेट्टी कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।