{"_id":"62349b4746ef2e62785c8951","slug":"katrina-kaif-shared-new-romantic-pictures-with-husband-vicky-kaushal-fans-said-hottest-couple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif-Vicky Kaushal: कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल संग शेयर की रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें, फैंस बोले-हॉटेस्ट कपल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina Kaif-Vicky Kaushal: कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल संग शेयर की रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें, फैंस बोले-हॉटेस्ट कपल
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 के आखिरी महीने में शादी की थी और तब से ये दोनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक बने हुए हैं। कटरीना और विक्की दोनों ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और फैंस भी उनकी हर एक पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते दिखाई देते हैं। विक्की कौशल और कटरीना की शादी के बाद यह पहली होली है, ऐसे में कटरीना ने विक्की और पूरे परिवार संग होली सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं और अब एक्ट्रेस ने पति विक्की कौशल संग रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें शेयर की हैं।
2 of 4
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : insta
कटरीना ने शेयर की रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें-
कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह लाइट ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। कटरीना ने अपने बालों को खुला रखते हुए लुक को पूरी तरह से सिंपल रखा है तो वहीं विक्की कौशल ब्लैक कोट-पैंट में नजर आ रहे हैं। दोनों सोफे पर बैठकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। कटरीना के कैप्शन से पता चल रहा है कि उनकी ये तस्वीरें कल रात की हैं।
3 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस बोले हॉटेस्ट कपल-
कटरीना की इन तस्वीरों को शेयर करने के कुछ ही समय में फैंस ने एक के बाद एक कमेंट करना शुरू कर दिए हैं। एक प्रशंसक ने उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, हॉटेस्ट कपल बताया है तो वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, 'कृपया मुझे सांस लेने दो!'। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी उनकी तस्वीरों पर इसी तरह से कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कटरीना कैफ विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो विक्की कौशल जल्द ही फिल्म लुका छिपी 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस सारा अली खान के अपोजिट दिखाई देने वाले हैं, तो वहीं कटरीना भी सलमान संग टाइगर 3 में दिखाई देंगी। हाल ही में दोनों शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली भी आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।