रवीना टंडन (Raveena Tandon) और अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' (Mohra) साल 1994 में आई थी। ना केवल यह फिल्म सुपरहिट हुई बल्कि रवीना-अक्षय का 'टिप टिप बरसा पानी' पर हुआ डांस आज भी लोगों को बहुत पसंद है। खबरों की मानें तो इस गाने का रीमेक अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म में हो सकता है। यहां तक कि हाल ही में सामने आई तस्वीर से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाने की शूटिंग भी शुरू हो गई है।
रवीना के बाद अब इस एक्ट्रेस के साथ सुपरहिट गीत पर परफॉर्म करेंगे अक्षय? तस्वीर आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में हैं। हाल ही में कटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को कटरीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'बारिश में गाना गाना गा रही हूं।' इस तस्वीर में कटरीना और अक्षय कुमार एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के बाद से ही 'टिप टिप बरसा पानी' के रीमेक की खबरों को और जोर मिला।
Singing in the rain ☔️ #sooryavanshi @akshaykumar @itsrohitshetty @farahkhankunder
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
दरअसल, इस तस्वीर में कटरीना और अक्षय दोनों ने सिर को टॉवल से ढका हुआ है। इसके साथ ही कटरीना ने कंधे पर टॉवल डाली हुई है। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि कटरीना ने साड़ी पहनी हुई है। वहीं अक्षय भी भीगे हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय और कटरीना की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे।
आपको बता दें, 'सूर्यवंशी' फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'सूर्यवंशी' फिल्म साल 27, मार्च 2020 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी तारीख 27 मार्च घोषित कर दी गई। इस बदली हुई तारीख का एलान अक्षय कुमार ने नहीं बल्कि सलमान खान ने रोहित शेट्टी के साथ मिलकर किया था।
फिल्म की रिलीजिंग डेट बदलने के कारण सलमान खान की इंशाअल्लाह है। सलमान-आलिया भट्ट स्टारर 'इंशाअल्लाह' ईद 2020 के मौके पर रिलीज होगी और क्लैश न हो इसलिए सूर्यवंशी की तारीख बदली गई। 'इंशाअल्लाह' को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। सलमान खान की 'भारत' फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।