फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना कैफ ने एक शख्स को गले लगाते हुए शेयर की फोटो, फैंस ने विक्की कौशल के नाम पर लगा दी मुहर

Thu, 28 Jan 2021 01:22 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 28 Jan 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif shares latest photos hugging Vicky Kaushal Goes Viral on Social Media
Katrina Kaif, Vicky Kaushal - फोटो : social media

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को लेकर इंडस्ट्री में लंबे समय से चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। दोनों ने इस मामले पर अभी तक चुप्पी साध रखी है। लेकिन कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। नये साल के मौके पर भी कटरीना ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें पीछे शीशे में विक्की कौशल का रिफ्लेक्शन नजर आ रहा था। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।

Katrina Kaif shares latest photos hugging Vicky Kaushal Goes Viral on Social Media
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : social media

अब एक बार फिर कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। फैंस का कहना है कि इस फोटो में वह विक्की कौशल से गले मिल रही हैं और यह फोटो क्रॉप की हुई है। यहां तक कि फैंस ने एक फोटो के जरिये सबूत भी दिया है।

Katrina Kaif shares latest photos hugging Vicky Kaushal Goes Viral on Social Media
Katrina Kaif, Vicky Kaushal - फोटो : social media

कटरीना कैफ ने जो फोटो साझा की है, उसमें वह मस्टर्ड कलर की टी-शर्ट पहने शख्स को गले लगाती दिख रही हैं। वहीं, विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हूबहू मस्टर्ड कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। तो ऐसे में फैंस का कहना है कि फोटो में कटरीना के साथ मौजूद शख्स कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif shares latest photos hugging Vicky Kaushal Goes Viral on Social Media
Vicky kaushal, Katrina kaif - फोटो : social media

इससे पहले न्यू ईयर सेलिब्रेशन के चलते दोनों पहले भी सुर्खियों में आए थे। हालांकि दोनों ने ही पार्टी की फोटोज अलग-अलग शेयर की थीं, लेकिन फैन्स ने पता लगा लिया था कि दोनों ने साथ में ही न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है।

विज्ञापन
Katrina Kaif shares latest photos hugging Vicky Kaushal Goes Viral on Social Media
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : फाइल फोटो

इन दोनों के अफेयर की चर्चा ने तूल तब पकड़ा जब कॉफी विद करण के आखिरी सीजन में एक सवाल के जवाब ने कटरीना ने कहा कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी। इस पर विक्की ने कहा कि मुझे हैरानी है कि वो मेरी अस्तित्व के बारे में जानती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed