फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को बिना मेकअप क्लीनिक के बाहर दिखाई दीं कटरीना, कैमरे में कैद हुईं ऐसी तस्वीरें

Sun, 06 Jan 2019 12:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 06 Jan 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif spotted outside clinic in Mumbai
Katrina Kaif - फोटो : twitter

साल 2019 में कटरीना कैफ की झोली में दो बड़े बजट की फिल्में हैं। एक तरफ जहां कटरीना कैफ सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं रेमो डिसूजा की आने वाली फिल्म में भी काम करने वाली है। अपने बिजी शिड्यूल के बीच कटरीना कैफ हाल ही में मुंबई के बांद्रा स्थित क्लीनिक के बाहर दिखाई दीं। कटरीना के क्लीनिक के बाहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Katrina Kaif spotted outside clinic in Mumbai
Katrina Kaif - फोटो : twitter

तस्वीरों में कटरीना कैफ कैजुअल लुक में दिखीं। कटरीना ने काले रंग की हुडी पहन रखी थी जिसके साथ गहरे हरे रंग की लेग्गिंस के साथ काले रंग के ही स्नीकर्स पहने हुए थे। तस्वीरों में कटरीना बिना मेकअप के नजर आईं। तस्वीरों में कटरीना कार के अंदर बैठी हुई थीं और फैंस को देख कर वेब करती हुई दिखाई दीं।

Katrina Kaif spotted outside clinic in Mumbai
Katrina Kaif - फोटो : twitter

क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुईं कटरीना तस्वीरों में काफी कूल नजर आई थीं। काम की बात करें तो 'भारत'  फिल्म इसी साल जून में रिलीज होगी। इस फिल्म में कटरीना कैफ और सलमान खान के साथ दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही भी हैं। जानकारी के मुताबिक जैकी श्रॉफ सलमान के पिता का रोल निभाएंगे जबकि दिशा सलमान की बहन बनेंगी। इससे पहले कटरीना 'टाइगर जिंदा है' फिल्म में सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif spotted outside clinic in Mumbai
salman khan katrina kaif - फोटो : instagram

'भारत' से अलावा कटरीना की झोली में रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD 3' है। हाल ही में कटरीना की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ। इस फिल्म में कटरीना के अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख थीं। आमिर खान की इस फिल्म से लोगों की काफी उम्मीदें थीं। 

विज्ञापन
Katrina Kaif spotted outside clinic in Mumbai
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप हो जाने के बाद आमिर ने फैंस और दर्शकों से इसके लिए माफी भी मांगी और फिल्म को गलती बताया। आपको बता दें, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म चीन में भी रिलीज हो गई है। आमिर का जादू वहां पर भी नहीं चल पाया। कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed