रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर सिम्बा दर्शकों का जीतने में कामयाब हुई। लंबे समय से बॉलीवुड में कोई फिल्म हिट नहीं हुई थी जिसके बाद सिम्बा ने अपना जलवा दिखाते हुए धाकड़ बिजनेस किया। रोहित शेट्टी की ये 8वीं फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई।
चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनी रणवीर सिंह की 'सिम्बा', 9 दिन में रहा इतने करोड़ का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस और गोलमाल अगेन के बाद सिम्बा तीसरी फिल्म हो जाएगी जो 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। रिलीज के बाद ही सिम्बा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। वीकेंड के अलावा फिल्म वीकडेज में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिम्बा ने मुंबई में जबरदस्त कलेक्शन किया है।
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, सिम्बा के बिजनेस ने टाइगर श्रॉफ की बागी 2 और सलमान खान की रेस 3 को पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं सिम्बा साल 2018 की चौथी सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है। संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 341 करोड़, पद्मावत ने 300 करोड़, 2.0 ने 191 करोड़, सिम्बा ने 174 करोड़ और रेस 3 ने 169 करोड़ का बिजनेस किया है।
With ₹ 174 Nett till yesterday, @RanveerOfficial 's #Simmba has moved past #Baaghi2 and #Race3 to become No.4 Hindi Movie of 2018..
2018 Top Hindi Movies :
1. #Sanju - ₹ 341 Cr
2. #Padmaavat - ₹ 300 Cr
3. #2Point0 - ₹ 191 Cr
4. #Simmba - ₹ 174 Cr
5. #Race3 - ₹ 169 Cr
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा।
सिम्बा की कामयाबी के बीच रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म गली ब्वॉय के प्रमोशन में जुट गए हैं। इसका टीजर रिलीज हो गया। गली ब्वॉय का ट्रेलर 9 जनवरी को आएगा। फिल्म की कहानी मुंबई की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक साधारण लड़के की कहानी है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।