कटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो जो भी करती हैं वो तुरंत ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। इन दिनों कटरीना अपनी आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन इसी के साथ वो विक्की कौशल के साथ अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं है। रिपोर्ट्स की माने तो ये दोनों दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर बहुत ही बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।
Social Media: लिप सर्जरी को लेकर फिर ट्रोल हुईं कटरीना कैफ, लोगों ने कहा-बिगाड़ लिया है अपना चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने कहा चेहरा बिगाड़ लिया
बॉलीवुड सितारों को न सिर्फ उनके अभिनय के दम पर जज किया जाता है बल्कि उनके लुक्स को लेकर भी लोग कई बार उन्हें ट्रोल करते हैं। कटरीना कैफ के लाखों चाहने वाले हैं। उनके अभिनय के साथ-साथ लोग उनके लुक्स को भी काफी पसंद करते हैं। लेकिन अब उनके इन्हीं लुक्स को लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स ने उनके चेहरे को पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
लुक्स को लेकर हो रही है चर्चा
सोशल मीडिया पर वो अपनी फिल्म सूर्यवंशी को लेकर नहीं बल्कि अपने लुक्स को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अपनी फिल्म रिलीज से ठीक पहले कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके लुक्स के ही चर्चे हैं। लोग उनके लुक्स पर लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने कह दी ऐसी बात
कटरीना को उनके लुक्स के लिए सुनाते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ये लोग हमेशा बोटॉक्स और फिलर्स क्यों करवाते हैं। क्या ये कोई एडिक्शन है कि आपने एक बार शुरुआत कर दी तो आप वापस नहीं लौट सकते। वो बिलकुल पहचान में नहीं आ रही हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स ने कटरीना के चेहरे को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। बिलकुल ही अलग रूप है’। इसके अलावा भी कटरीना को काफी खरी खोटी सुनाई गई।
पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल
ऐसा पहली बार नहीं है जब कटरीना कैफ अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी जब कटरीना कैफ का लुक चेंज हुआ था लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें खर-खोटी सुनाई थी। कटरीना के आगामी फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी और सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं।